झारखंड की तीन महिलाओं समेत 4 की मौत, ईट की दीवार भरभराकर गिरी, 7 लोग दबे, 3 की हालत नाजुक

पटना। झारखंड की तीन महिलाओं की मौत बिहार के मनेर में हो गयी। ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से चार महिलाओं की मौत हुई है, जिनमें से तीन महिलाएं झारखंड की और एक बिहार की है। मनेर के दरवेशपुर ब्यापुर में स्थित ईंट भट्ठे की करीब 50 इंच मोटी चौड़ाई की दीवार भरभरा कर गिर गई, जिसके मलबे में 7 लोग दब गए। इसमें चार महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हैं। मृतक महिलाओं की पहचान सीताबी कुमारी, घुरणी देवी, शीला देवी और सुगनती के रुप में की गई है। सीताबी कुमारी गया जिले की बताई जाती है। अन्य तीन मृत महिलाएं झारखंड की बताई जाती हैं। अनुमंडल अस्पताल में मृतकों को पंचनामा बनाया जा रहा है।

मृतकों में तीन झारखंड और एक बिहार के गया जिले की बताई जा रही हैं। सभी घायल भी महिलाएं ही हैं मिली जानकारी के अनुसार, दरवेशपुर गांव के सोन सुरक्षा बांध के अंदर स्थित लक्की ईंट भट्ठा पर सोमवार की सुबह मजदूर ईंट भट्टे के डग (जिसमें ईट पकाया जाता है) चूल्हे के अंदर से ईंट निकालने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान डग की दीवार भरभरा कर महिला मजदूरों के ऊपर ही गिर गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसे के बाद ईंट भट्ठी में अफरा तफरी का माहौल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना भी पहुंच गई।। आनन-फानन में आसपास के लोगों व भट्ठा मालिक द्वारा सभी को निकाला गया और अनुमंडल अस्पताल दानापुर ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने 4 महिलाओं की मौत की पुष्टि की। वहीं, अन्य तीन का इलाज जारी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close