45 पाकिस्तानी सैनिकों के चिथड़े-चिथड़े उड़े…मस्तुंग जिले में विस्फोट कर सैन्य काफिले को बनाया निशाना….BLA ने ली हमले की जिम्मेदारी….

पाकिस्तान की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं।

बलूचिस्तान। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर सुरक्षा बलों पर बड़े हमले का दावा किया गया है। प्रतिबंधित संगठन बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने दावा किया है कि उसके लड़ाकों ने मस्तुंग जिले के खडकोचा इलाके में पाकिस्तानी सेना के काफिले को निशाना बनाते हुए विस्फोट किया, जिसमें सेना की एक बस क्षतिग्रस्त हो गई।

BLA के अनुसार, इस हमले में 45 से अधिक पाकिस्तानी सैनिक मारे गए और कई अन्य घायल हुए हैं। संगठन ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि इस कार्रवाई को उसके “फतह स्क्वाड” ने अंजाम दिया। संगठन का दावा है कि हमले के दौरान सैनिकों को ले जा रही बस, सुरक्षा एस्कॉर्ट और बाद में मौके पर पहुंची अतिरिक्त सैन्य टुकड़ियों को भी निशाना बनाया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

BLA के प्रवक्ता जीयंद बलोच ने बयान जारी कर कहा कि संगठन जल्द ही इस अभियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी और कथित नुकसान का विवरण जारी करेगा। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पाकिस्तान की सेना या सरकार ने अब तक इस हमले या हताहतों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

इस बीच, हाल के दिनों में सोशल मीडिया पर ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ के नाम से एक कथित पत्र भी वायरल हुआ, जिसमें बलूचिस्तान को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित किए जाने और क्षेत्र के बड़े हिस्से पर नियंत्रण का दावा किया गया है। हालांकि, इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों में बलूचिस्तान में हिंसक घटनाओं में तेजी आई है। पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र में अलगाववादी संगठनों और अन्य उग्रवादी समूहों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही हैं। वहीं, बलूच अलगाववादी संगठन लंबे समय से पाकिस्तान से अलग स्वतंत्र बलूचिस्तान की मांग करते रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close