49 डॉक्टर ने एक ही जिले में पोस्टिंग का बनाया एक से बढ़कर एक रिकॉर्ड, कहीं विभाग की मिली भगत तो नहीं ?

रांची । डॉक्टर जिसे माना जाता है धरती के भगवान…..जब भगवान ही माना जाता है तो सारा जहां ही उनका हुआ.. तो चाहे किसी एक जिले में नौकरी गुजार दें या अलग अलग जिले में ! है न मजे की नौकरी। पर सवाल ये उठता है की भगवान तो नियम विरुद्ध कोई काम करते भी नहीं। तो फिर ये धरती के भगवान माने जाने वाले डॉक्टर कैसे अपनी नौकरी और पहुंच बल से एक ही जिले में 20 वर्षो तक जमे रहे ?

कहीं स्वास्थ्य विभाग ने इन्हें मनमानी और निजी नर्सिंग होम चलाने की ऐसी छूट तो नहीं दे रखी ? ताकि वो सरकारी तनख्वाह लेकर, एक ही जगह जमे रहकर, सरकारी धौंस दिखाते हुए अपनी नर्सिंग होम चमकाते रहे। आज सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बदहाली का सबसे बड़ा कारण यही तो नहीं ? ये सवाल जनमानस, सरकार और विभाग के आला अधिकारी के लिए चिंतन का विषय है। जनता इसे विभाग की मिलीभगत न समझे तो क्या समझे ? उन्हें तो सिर्फ अस्पताल में इलाज का इंतजार रहता है जी उन्हें मयस्सर तक नहीं हो पाती।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

10 सालो से ज्यादा वक्त बिताया एक ही जिले में

झारखंड के विभिन्न जिलों में 49 डॉक्टर एक दशक से अधिक समय से एक ही जिले में पदस्थापित हैं. तीन डॉक्टरों का प्रभाव ऐसा है कि वे 20 साल से अधिक समय से एक जिले में जमे हैं.

अपनी पहुंच की बदौलत इनका तबादला बार-बार एक ही जिलों में होता रहा है. इनमें डॉ प्रदीप सिंह ने पूरे झारखंड में अलग ही रिकॉर्ड बनाया है। वो पिछले 21 वर्ष पांच महीने से राजधानी रांची में जमे हैं. फिलहाल वे विधानसभा औषधालय में पदस्थापित हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी प्रकार डॉ श्याम नंदन सिन्हा 20 वर्ष 16 दिन से चतरा और जुगल किशोर चौबे 20 वर्ष चार महीने से देवघर में पदस्थापित हैं. स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नौ वर्ष से ज्यादा एक जिले में जमे डॉक्टरों की सूची में इनका नाम शामिल है. विभाग की ओर से जारी पहली सूची में इनमें से कई डॉक्टरों का नाम शामिल नहीं था. इस संबंध में खबर छपने के बाद ऐसे 43 डॉक्टरों के नाम जोड़ते हुए स्वास्थ्य विभाग ने संशोधित सूची जारी की . विभाग ने नौ साल से ज्यादा एक ही जिले में जमे डॉक्टरों के तबादला को लेकर विकल्प मांगा था परंतु अलग अलग तर्क देकर इनलोगों ने सरकारी आदेश की अवहेलना करते हुए अपना नाम विभाग की उपलब्ध ही नहीं कराया। बाद में विभाग की लिस्ट जारी करनी पड़ी।

चिकित्सक की सूची

  1. डॉ प्रदीप सिंह रांची 21 वर्ष पांच माह
  2. डॉ अशोक चौधरी रांची 19 वर्ष छह माह
  3. डॉ हर्ष चंद्रा रांची 16 वर्ष पांच माह
  4. डॉ सत्येंद्र कुमार रांची 16 वर्ष पांच माह
  5. डॉ शशि भूषण खलखो रांची 15 वर्ष
  6. डॉ वसुधा रांची 13 वर्ष नौ माह
  7. डॉ अंजुला रांची 12 वर्ष 10 माह
  8. डॉ ललित रंजन पाठक रांची 12 वर्ष छह माह
  9. डॉ विनीता एक्का रांची 12 वर्ष छह माह
  10. डॉ नमिता टोप्पो रांची 12 वर्ष
  11. डॉ जागृति सुरीन रांची 10 वर्ष नौ माह
  12. डॉ उमा सिन्हा रांची 10 वर्ष सात माह
  13. डॉ रानी बेक पूर्वी 13 वर्ष नौ माह
  14. डॉ आलोक रंजन महतो पू सिंहभूम 11 वर्ष छह माह
  15. डॉ रश्मि बारा पू सिंहभूम 10 वर्ष सात माह
  16. डॉ खालिद अंजुम प सिंहभूम 13 वर्ष नौ माह
  17. डॉ माधुरी हेंब्रम प सिंहभूम 11 वर्ष पांच माह
  18. डॉ गीता प्रसाद प सिंहभूम 11 वर्ष
  19. डॉ मनोरमा सिदेश सरायकेला 19 वर्ष
  20. डॉ प्रफुल्ल महतो सरायकेला 13 वर्ष नौ माह
  21. डॉ शेखर चौधरी सरायकेला 12 वर्ष छह माह
  22. डा आलोक विश्वकर्मा धनबाद 14 वर्ष छह माह
  23. डा रेखा कुमारी धनबाद 13 वर्ष नौ माह
  24. डा एन साहा धनबाद 13 वर्ष नौ माह
  25. डा संजीव कुमार प्रसाद धनबाद 13 वर्ष छह माह
  26. डा सुधा सिंह धनबाद 12 वर्ष छह माह
  27. डा संतोष रंजन धनबाद 11 वर्ष चार माह
  28. डा अनुपम किशोर बोकारो 13 वर्ष नौ माह
  29. डा फ्लोरिया होरो बोकारो 10 वर्ष सात माह
  30. डा निर्मल बेसरा गोड्डा 19 वर्ष
  31. डा परमानंद दर्वे गोड्डा 12 वर्ष छह माह
  32. डा खालिद अहमद गोड्डा 11 वर्ष पांच माह
  33. डा प्रदीप सिन्हा गोड्डा 11 वर्ष 14 दिन
  34. डा श्याम नंदन सिन्हा चतरा 20 वर्ष 16 दिन
  35. डा संजय सिद्धार्थ चतरा 10 वर्ष 28 दिन
  36. डा अजीत खलखो खूंटी 12 वर्ष 21 दिन
  37. डा सुजीता एक्का खूंटी 10 वर्ष 19 दिन
  38. डा उमेश प्रसाद हजारीबाग 13 वर्ष नौ माह
  39. डा राजेश गुप्ता हजारीबाग 10 वर्ष नौ माह
  40. डा राजेश गुप्ता हजारीबाग 10 वर्ष नौ माह
  41. डा राम सुंदर सिंह गढ़वा 13 वर्ष नौ माह
  42. डा अरुण कुमार गढ़वा 11 वर्ष 18 दिन
  43. डा जुगल किशोर चौबे देवघर 20 वर्ष चार माह
  44. डा सुरेंद्र मिश्रा जामताड़ा 15 वर्ष छह माह
  45. डा उदय सिंह पलामू 13 वर्ष नौ माह
  46. डा एम हलधर विश्वकर्मा रामगढ़ 13 वर्ष नौ माह
  47. डा रमेश कुमार दुमका 12 वर्ष आठ माह
  48. डा लियाकत अंसारी मधुपुर 12 वर्ष छह माह
  49. डा राकेश कुमार सिमडेगा 11 वर्ष तीन माह

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close