5 बच्चे की मम्मी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला, बच्चे के बर्थडे के बहाने बुलाया और फिर पीट-पीटकर मार डाला

दरभंगा। 5 बच्चों की मम्मी पर आशिकी का भूत ऐसा चढ़ा कि प्रेमी संग मिलकर पति को ही मार डाला। मामला बिहार के दरभंगा का है। इस मामले में आरोपी पत्नी और उसके आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का नाम रामकुमार शाह है। वहीं आरोपी पत्नी का नाम संगीता देवी और उसके आशिक का नाम कुंदन दास है। जानकारी के मुताबिक महिला ने बेटे के बर्थडे पार्टी के बहाने पति को पोल्ट्री फॉर्म बुलाया। प्रेमी के साथ मिलकर बिजली के खंभे में पति की दोनों हाथ बांधकर धारदार हथियार और ईंट-पत्थर से जमकर पिटाई की।

मारपीट में राम कुमार साह उर्फ मुन्ना साह गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे स्वास्थ्य केंद्र सिंहवाड़ा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद DMCH रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसकी मौत हो गयी। पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद था। इस विवाद की वजह से पिछले एक महीने से पत्नी अपने प्रेमी के पोल्ट्री फॉर्म पर रह रही थी। शुक्रवार की शाम संगीता ने बेटे के बर्थडे के बहने पति को पोल्ट्री फॉर्म पर बुलाई। राम कुमार साह पोल्ट्री फॉर्म पहुंचा तो उसकी हत्या कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक की मां मंजू देवी ने बताया कि दोनों के बीच अमूमन झगड़ा होता था। इस झगड़ा के कारण संगीता 1 महीने से कुंदन लाल के भरवाड़ा टोल स्थित पोल्ट्री फार्म में रह रही थी। घटना की रात संगीता ने अपने पति को फॉर्म पर बुलाया था। कुंदन लाल और संगीता ने बुरी तरह पीटा। इस दौरान उसके दाहिने आंख से खून बहने लगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सूचना पर हम पोल्ट्री फॉर्म पहुंचेमेरे सामने में भी दोनों पिटाई की। आरोपी पत्नी संगीता देवी और रेल कर्मी प्रेमी कुंदन को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close