527 पीएमश्री स्कूल: झारखंड के 527 स्कूलों का पीएमश्री स्कूल में होगा उन्नयन, हर स्कूल पर खर्च होंगे 2 करोड़, कैबिनेट से मंजूरी के बाद होगा MOU

रांची। झारखंड में 527 पीएमश्री स्कूल विकसित होंगे। इन स्कूलों में वो सारी सुविधाएं बहाल की जाएगी, जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2022 में जरूरी है। राज्य में प्राइम मिनिस्टर स्कूल राइजिंग इन इंडिया योजना के तहत तैयार होने वाले पीएमश्री स्कूल को लेकर राज्य सरकार ने प्रारूप तैयार कर लिया है।

माना जा रहा है अगली कैबिनेट में उस प्रारूप पर मुहर लग जाएगी, जिसके बाद 527 स्कूलों के उन्नयन का काम शुरू हो जाएगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली समग्र शिक्षा अभियान की राज्य कार्यकारिणी ने भी इस प्रारूप पर अपनी मुहर लगा दी है। जानकारी के मुताबिक सभी स्कूल चरणबद्ध तरीके से विकसित किए जाएंगे। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने यह योजना शुरू की है, लेकिन राज्य सरकार ने इस पर अभी तक एमओयू का हस्ताक्षर नहीं किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार को इस योजना के क्रियान्वयन के लिए लेकर राज्य नोडल अफसर को नियुक्त करना होगा। विभागीय सचिव की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय समिति तथा उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति गठित की जाएगी। जानकारी के मुताबिक राज्य सरकार ने पीएमश्री स्कूल के उन्नयन को लेकर जो प्रारूप तैयार किया है, उसमें स्कूलों का चिन्हांकन भी किया गया है। माना जा रहा है कि जल्द ही इस योजना में झारखंड शामिल हो जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close