6 की मौत : एक ही परिवार के छह लोगों का मिला शव…. संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव…पुलिस जांच में जुटी

जम्मू: एक ही घर में 6 लोगों का शव संदिग्ध हालत में मिला है। मृतक में एक महिला, उसकी दो बेटियां और दो रिश्तेदार है। मौत क्यों हुई, कैसे हुई, इस बारे मं अभी जांच जारी है। पुलिस अभी जांच के बाद ही कुछ कह पाने की स्थिति में है। हालांकि शव की स्थिति संदिग्ध बतायी जा रही है। महिला की पहचान शकीना बेगम के रूप में हुई है, वहीं उसकी दो बेटियां नसीमा अख्तर और रुबीना बानो और बेटा जफर सलीम और उसके दो रिश्तेदार नूर अल हबीब और सज्जाद अहमद शामिल हैं।

पुलिस ने सभी शवों को अपने कब्जे में ले लिया है। शवों का पोस्टमार्टम के लिए गर्वमेंट मेडिकल कालेज में भेज दिया है। इतना ही नहीं पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। हालांकि अभी पुलिस ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया है। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह सामने आयेगी ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले मंगलवार को आतंकियों ने शोपियां ने चोटीपोरा में कश्मीरी पंडित की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में मृतक का भाई जख्मी हुआ है। मृतक की पहचान सुनील कुमार भट्ट के तौर पर हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close