6 लोग जिंदा जले : आधी रात घर में लगी भीषण आग, 5 बच्चे समेत एक महिला की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश : कुशीनगर जिले से बड़ी घटना सामने आई है. यहां रहस्यमय परिस्थितियों में एक घर में आग लग गई, जिसमें एक ही परिवार के 6 लोग जिंदा जल गए. मरने वालों में एक महिला और 5 बच्चे शामिल हैं. यह घटना आधी रात को हुई, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया. घर में आग कैसे लगी, पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है…

जानकारी के अनुसार, यह घटना कुशीनगर जिले के रामकोला थाना इलाके के उर्दहा बापू नगर की है. बताया जा रहा है कि रात के समय पूरा परिवार घर में सो रहा था, उसी समय रहस्यमय तरीके से घर में आग लग गई. धीरे-धीरे आग इतनी ज्यादा फैल गई कि पूरा परिवार आग की लपटों में घिर गया और चीख-पुकार मच गई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोहल्ले के लोगों को जैसे ही आग लगने की घटना के बारे में पता चला तो तुरंत दौड़कर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने की कोशिश में जुट गए. इस दौरान आग की लपटें इतनी तेज हो गईं कि परिवार निकल नहीं सका. घर के अंदर एक महिला और उसके पांच बच्चे फंसे हुए थे. लोगों ने उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन निकाल नहीं सके. देखते ही देखते पूरा परिवार जिंदा जल गया

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close