8 शादियां और 30 गर्लफ्रेंड : PMO अफसर बनकर ये शातिर हिंदू महिलाओं को फंसाता.. 6 राज्यों के वांटेड की कहानी सुनकर आपका सर चकरा जायेगा

भुवनेश्वर। पुलिस एक ऐसे शातिर को पकड़ा है, जो खुद को PMO का अफसर बनकर हिंदू महिलाओं को फंसाता था और फिर ब्लैकमेलिंग कर ठगी करता था। हालांकि पुलिस को उस शातिर के बारे में और भी बहुत सारी जानकारी मिली है। ओडिशा एसटीएफ ने शातिर को गिरफ्तार किया है। युवक का नाम सैयद ईशान बुखारी उर्फ ईशान बुखारी उर्फ डॉ. ईशान बुखारी है। यह शख्स खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में अधिकारी तो कभी सेना का डॉक्टर बताता था। इसके अलावा वह कई बड़े पदों का अफसर बनकर कई युवतियों को फंसाकर उनसे शादी भी कर चुकी है। यह ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कश्मीर समेत कई राज्यों में महिलाओं को निशाना बना चुका है।

आरोपी की उम्र 37 साल की है। आरोपी के पाकिस्तान में कई लोगों और केरल में संदिग्ध तत्वों के साथ संबंध हैं। उसने कई राज्यों में कई महिलाओं से शादी भी की है। आरोपी ने कश्मीर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र और ओडिशा सहित भारत के विभिन्न हिस्सों की कम से कम छह-सात महिलाओं से शादी की है।’यह शख्स खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) में अधिकारी तो कभी सेना का डॉक्टर बताता था। इसके अलावा वह कई बड़े पदों का अफसर बनकर कई युवतियों को फंसाकर उनसे शादी भी कर चुकी है। यह ओडिशा, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और कश्मीर समेत कई राज्यों में महिलाओं को निशाना बना चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

खुद को अंतरराष्ट्रीय डिग्रीधारी डॉक्टर बताकर वह कई महिलाओं के साथ रिश्तों में भी था। वह विभिन्न वेबसाइटों/ऐप्स पर भी सक्रिय था और कई लड़कियों के साथ रोमांटिक संबंधों में था। आरोपी खुद को एक न्यूरो स्पेशलिस्ट, एक आर्मी डॉक्टर, पीएमओ में एक अधिकारी, उच्च रैंकिंग वाले एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) अधिकारियों के करीबी सहयोगी और अन्य के रूप में पेश करता था। उसके पास से अमेरिका के कॉर्नेल विश्वविद्यालय, कनाडा के स्वास्थ्य सेवा संस्थान के जारी किए गए मेडिकल डिग्री प्रमाण पत्र जैसे कई जाली दस्तावेज और अन्य जब्त किए गए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close