सड़क हादसा : परीक्षा देने जा रहे 4 युवकों को कंटेनर ने कुचला, 3 की मौत

धौलपुर : जिले में गुरुवार को एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वही एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है। सभी युवक b.ed की परीक्षा देने जा रहे थे । घटना आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सदर थाना क्रॉसिंग की है। तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार चार युवकों को टक्कर मार दी ।दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे घायल युवक ने जिला अस्पताल में उपचार करने के बाद दौरान दम तोड़ दिया।चौथे का उपचार किया जा रहा है।

अस्पताल में भर्ती घायल सचिन पुत्र सियाराम निवासी लखे पुरा ने बताया कि एक बाइक पर सवार होकर चारों युवक मनिया में b.ed की परीक्षा देने जा रहे थे। आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर सदर थाना क्रॉसिंग पर मनिया की तरफ से तेज रफ्तार से आ रहे कंटेनर ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें पवन (20) पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी भरतपुर और संदीप(22) पुत्र बदन सिंह निवासी भरतपुर की मौके पर ही मौत हो गई ।वहीं इंद्रेश कुमार की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना को लेकर लेकर थाना प्रभारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि दुर्घटना का मुख्य कारण कंटेनर की तेज रफ्तार और बाइक पर चार सवार युवकों का होना माना जा रहा है। तीनों मृतक के शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं ।परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी। दुर्घटना को अंजाम देकर कंटेनर चालक और खलासी फरार हो गए। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। दुर्घटना के बाद दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close