झारखंड: निमंत्रण कार्ड देने के बहाने लूट, सिविल सर्जन रहे अफसर के घर आये दो लोगों ने की वारदात, आप भी रहें सावधान

Jharkhand: Robbery on the pretext of giving invitation card, two people came to the house of a former civil surgeon and committed the crime, you too should be careful

Jharkhand News : शादी के सीजन में इन दिनों लोगों के घर में निमंत्रण कार्ड खूब पहुंच रहे हैं। लेकिन निमंत्रण कार्ड के नाम पर लूट की भी वारदात हो रही है। झारखंड में ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां सरायकेला में एक रिटायर्ड सिविल सर्जन पृथ्वीराज सिंह निमंत्रण कार्ड के बहाने लूट का शिकार बन गये। इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कराया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक निमंत्रण कार्ड देने के बहाने घुसे दो लोगों ने सिविल सर्जन से सोने की चेन और अंगुठी लूट ली और फरार हो गये। घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। पूरा मामला सरायकेला के आदित्यपुर मेन रोड की है, जहां एम 31 में रहने वाले रिटायर सिविल सर्जन पृथ्वीराज सिंह के लूटपाट की घटना हुई है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पृथ्वीराज सिंह जमशेदपुर के सिविल सर्जन रह चुके हैं, जबकि वो सरायकेल में एसीएमओ भी रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक दो लोग बाइक से उनके घर आये और निमंत्रण कार्ड के लिए घर के लोगों को बुलाने की बात कहने लगे। जब घर की नौकरानी सिविल सर्जन को बुलाकर बाहर लायी, बदमाशों ने सिविल सर्जन के गले से सोने की चेन और अंगुठी लूट ली और भाग गये।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के बाद इलाके में दहशहत का माहौल है। पुलिस दर्ज शिकायत के आधार पर जांच में जुट गयी है। बताया जा रहा है कि आरोपी अच्छे कपड़े पहनकर आये थे, ताकि लोगों को शक नहीं हो। उके गले में एक बैग भी लटका हुआ था।

Related Articles

close