झारखंड में मौसम विभाग का अलर्ट…तेज आंधी, मूसलाधार बारिश और वज्रपात की संभावना, सावधान रहें

Meteorological Department's alert in Jharkhand: Possibility of strong storm, torrential rain and lightning, be careful

Jharkhand Mausam Update : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। रांची, देवघर, धनबाद, बोकारो, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में बुधवार की शाम तेज बारिश और आंधी के चलते मौसम ठंडा और सुहाना हो गया। मौसम विभाग ने गुरुवार को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में मूसलाधार बारिश (Musladhar Barish) और 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं (Tez Hawa Alert Jharkhand) के साथ वज्रपात (Vajrapat Alert Jharkhand) की चेतावनी जारी की है।

दोपहर 2 बजे के बाद मौसम में भारी बदलाव संभव

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड के कई जिलों में आज दोपहर 2 बजे के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ सकता है। तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है। विशेषकर रांची, देवघर, बोकारो, रामगढ़, साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, जामताड़ा, कोडरमा, गिरिडीह और खूंटी जिलों में वज्रपात का खतरा बना हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी

राज्य के कुछ हिस्सों में ऑरेंज अलर्ट और अन्य जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। तेज हवाओं के कारण पेड़ और बिजली के खंभे गिरने की घटनाएं हो सकती हैं। बुधवार शाम रांची में तेज हवा के चलते दो बड़े पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ था।

तापमान में आई गिरावट से गर्मी से राहत

बुधवार को रांची सहित अन्य इलाकों में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आज भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज :
अधिकतम तापमान 35°C | न्यूनतम तापमान 26°C

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू :
अधिकतम 38°C | न्यूनतम 26°C

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला :
अधिकतम 34°C | न्यूनतम 22°C

पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा :
अधिकतम 36°C | न्यूनतम 22°C

Related Articles

close