झारखंड: बाप ने SUV से अपने बेटे को रौंदा, पत्नी पहुंची थाने, कहा, मेरे पति का दूसरी औरत से है अफेयर

Jharkhand: Father ran over his son with SUV, wife reached police station, said, my husband is having affair with another woman

Jharkhand Crime News: आशिकमिजाज बाप ने अपने ही तीन साल के बेटे को गाड़ी के नीचे रौंद डाला। दिल दहहाने वाली ये घटना झारखंड के पलामू के रामगढ़ थाना क्षेत्र के खैराही की है। जहां एक व्यक्ति सत्यदेव पर आरोप है कि उसकी गलती से उसके तीन वर्ष के बेटे की जान चली गई। जानकारी के मुताबिक सत्यदेव घर से एसयूवी बाहर निकल रहा था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसी दौरान उसका तीन वर्ष की बेटा गाड़ी की चपेट में आ गया। बाद में तीन वर्षीय बच्चे की अस्पताल में मौत हो गई, पिता ने बिना पोस्टमार्टम करवाए शव को दफना दिया। मृतक बच्चे की मां शनिवार को थाने पहुंची जिसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ। इधर बच्चे की मां सुनीता देवी ने अपने पति सत्यदेव यादव पर गंभीर आरोप लगाए है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मां का आरोप है कि उसके पति का किसी महिला के साथ अवैध संबंध है। इसी अवैध संबंध में उन्हें कुचलने की भी कोशिश की, जिसमें उनके तीन वर्ष का बेटा अनंत यादव चपेट में आ गया था। शिकायत के बाद पुलिस पूरे मामले में छानबीन कर रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ग्रामीणों के अनुसार पति और पत्नी के बीच अक्सर विवाद होते थे। सुनीता देवी के तीन बच्चे हैं इस घटना में मंझले बेटे की मौत हुई है। इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हालांकि इस मामले में दूसरा पक्ष ये बताया जा रहा है कि सत्यदेव यादव किसी बीमार व्यक्ति की मदद के लिए स्कॉर्पियो घर से बाहर निकल रहा था।

 

इसी क्रम में उसका तीन वर्ष के बेटा चपेट में आ गया। उसे इलाज के लिए डालटनगंज के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उसकी मौत हो गई है। पुलिस हर एंगल पर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

close