झारखंड : बकरी बाजार में दुर्गा पूजा की तैयारी जोरों पर…110 फीट ऊंचा पंडाल और कंबोडिया के मंदिर से प्रेरित डिजाइन

Jharkhand: Preparations for Durga Puja in full swing in Bakri Bazar... 110 feet high pandal and design inspired by Cambodian temple

शारदीय नवरात्र की तैयारियां कई जगहों पर शुरू हो गई है. कुछ स्थानों पर दुर्गा पूजा पंडाल बनाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. इसी कड़ी में राजधानी रांची के प्रमुख दुर्गा पूजा पंडालों में से एक भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार का पंडाल इस साल काफी भव्य और आकर्षण का केंद्र बनने वाला है.

जानकारी के अनुसार,  आज से भूमि पूजने के साथ यहां भव्य पूजा पंडाल बनना की शुरूआत हो रही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंबोडिया में बने भव्य मंदिर का दिखेगा प्रारूप

भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार की ओर से इस साल विश्व प्रसिद्ध कंबोडिया स्थित अंकोरवाट मंदिर के भव्य प्रारूप की झलक दुर्गा पूजा पंडाल में देखने को मिलेगा.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

110 फीट ऊंचा बनेगा पंडाल

संघ के सचिव रवि रोहतगी ने बताया कि इस बार का पंडाल करीब 14,400 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनाया जायेगा, जिसकी ऊंचाई लगभग 110 फीट होगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस वर्ष पंडाल की क्या होगी विशेषता?

इस भव्य पंडाल की विशेष बात यह है कि पंडाल और मां दुर्गा की मूर्ति दोनों में ही प्राकृतिक सामग्रियों का उपयोग किया जायेगा. इसमें पाठ काठी, मलाई काठी, होगला पत्ता, पाम पत्ता, बूलेन रस्सी, त्रिपुरा मैट, त्रिपुरा मदूर काठी आदि स्थानीय और पारंपरिक वस्तुओं का समावेश किया गया है. इस भव्य पंडाल का निर्माण बंगाल के प्रसिद्ध और शिल्पकला में पारंगत संस्था पार्वती डेकोरेटर्स की ओर से किया जा रहा है.

भारतीय युवक संघ के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष पूजा पंडाल में मां दुर्गा की बेहद भव्य और अलौकिक प्रतिमा स्थापित होगी. बंगाल के प्रसिद्ध मूर्तिकार अनूप दा मूर्ति का निर्माण करेंगे. मूर्ति की चौड़ाई 36 फीट और ऊंचाई लगभग 26 फीट होगी. मूर्ति निर्माण और श्रृंगार में केवल प्राकृतिक सामग्रियों का ही इस्तेमाल होगा.

गौरतलब है कि हर साल दुर्गा पूजा के दौरान बकरी बाजार का पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र होता है. और इस बार भी भव्य पूजा पंडाल बनने जा रहा है.

Related Articles

close