3 की हत्या : तीन महिलाओं को उतारा मौत के घाट…. पुलिस ने 2 का शव किया बरामद, 1 शव कर दिया गायब…पुलिस जांच में जुटी

रांची: झारखंड की राजधानी से अंधविश्वास की एक दिल दहलाने वाली खबर सामने आयी है। डायन के शक में तीन महिलाओं की हत्या कर दी गयी है। पुलिस ने इस मामले में दो महिलाओं का शव को बरामद कर लिया है, लेकिन एक शव अभी भी बरामद नहीं हुआ है। घटना रांची जिला अंतर्गत सोनाहातू थाना क्षेत्र के अंतिम गांव राणाडीह की बतायी जा रही है।

डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए वृद्ध महिला सहित तीन महिलाओं की बेहरमी से हत्या की खबर के बाद इलाके में हड़कंप मचा है। जानकारी के मुताबिक एकलव्य विद्यालय, तमाड़ का छात्र राणाडीह निवासी राजकिशोर सिंह मुंडा का सांप काटने मौत हो गयी थी। घटना पर ग्रामीणों ने ओझा को गांव लाया गया। ओझा ने ग्रामीणों को अंधविश्वास में रखते हुए गांव में डायन बिसाही का बात कही। ओझा ने ही कहा कि जिस घर में डायन है, उसी घर में एक दिन के अंदर घटना की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ओझा के कहे अनुसार, दूसरे दिन उसी गांव के अभिमन्यु सिंह मुंडा के 19 वर्षीय पुत्र ललित सिंह मुंडा को सांप ने काट दिया, जिसमें इलाज के माध्यम से बचाया गया। ओझा के अंधविश्वास को विश्वास मानते हुए ग्रामीणों की उक्त गांव में बैठक रखा गया तथा बैठक में अभिमन्यु सिंह मुंडा की पत्नी राईलू देवी (45 वर्ष) को डायन बिसाही का आरोप लगाते हुए मारपीट करते हुए डायन होने की बात कबूले को कहा गया। इसपर राईलू देवी ने दो वृद्ध महिला ढोली देवी और आलोमनी देवी का नाम बता दिया. इसके बाद तीनों महिला को राणाडीह के समीप पहाड़ पर ले जाकर हत्या कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close