देवघर : दो भाईयों की डूबकर हुई मौत… बहन के घर आये थे दोनों…. 1 का शव घंटों बाद भी नहीं ढूंढ पाये गोताखोर

देवघर। देवघर से दो भाईयों की मौत से मातम पसर गये। दोनों भाई नहाने गये थे, इसी दौरान पानी की गहरायी में जाने से डूबकर दोनों की मौत हो गयी। हालांकि घंटों कोशिश के बावजूद एक शव का अब तक पता नहीं चल पाया है। मामला देवघर के चितरा थाना के सिकटिया डैम का है। हादसे उस वक्त आया, जब दोनों भाई नहाने गये थे। दोनों भाई रिश्ते में चचेरे भाई थे और दोनों माता-पिता के इकलौते बेटे थे। इकलौता चिराग बुझ जाने से घर में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

घटना आज सुबह की बतायी जा रही है। दोनों युवक तालझारी थाना क्षेत्र के सहारा गांव के रहने वाले हैं। दोनों चितरा में चल रहे नौ दिवसीय महारूद्र यज्ञ देखने के लिए आये हुए थे। चितरा में दोनों की बहन रहती थी। आज सुबह दोनों सिकटिया बाजार की तरफ चले गये और वहां डैम में नहाने लगे, इसी दौरान पैर फिसला और दोनों गहराई में चले गये। इसी दौरान एक दूसरे को बचाने के चक्कर में दोनों की मौत हो गयी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी, उसके बाद पुलिस की टीम गोताखोरों के साथ पहुंची और डूबे युवक की तलाश में जुट गयी। फिलहाल एक युवक का शव निकला है, लेकिन दूसरे की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। मृतकों की पहचान मनीष यादव और उज्जवल यादव के रूप में हुई है। दोनों आईटीआई की प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे थे। मृतक मनीष देवघर में रहता था। उज्जवल पटना में रहकर तैयारी कर रहा था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close