IND vs ENG 2nd Test: एजबेस्टन में फिर गरजेंगे पंत! गावस्‍कर-कोहली के रिकॉर्ड तोड़ने के बेहद करीब

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान में शुरू होने जा रहा है। टीम इंडिया को इस मैदान पर पहली जीत की तलाश है, लेकिन सारी निगाहें विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत पर टिकी होंगी, जो यहां इतिहास रचने के बेहद करीब हैं।

पंत को एजबेस्टन क्यों है पसंद?(IND vs ENG 2nd Test)

ऋषभ पंत का एजबेस्टन से खास रिश्ता है। उन्होंने 2022 में इसी मैदान पर खेले गए टेस्ट में पहली पारी में 146 और दूसरी में 57 रन की धमाकेदार पारियां खेली थीं। उनके नाम इस ग्राउंड पर 203 रन हैं — जिससे वह एजबेस्टन में तीसरे सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज़ बन चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रिकॉर्ड्स टूटने की कगार पर(IND vs ENG 2nd Test)

पंत इस टेस्ट में अगर सिर्फ 14 रन बनाते हैं तो सुनील गावस्‍कर (216 रन) को पीछे छोड़ देंगे। और अगर 29 रन और जोड़ते हैं, तो विराट कोहली (231 रन) को भी पछाड़ देंगे, जो फिलहाल एजबेस्टन में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले भारतीय हैं।

एजबेस्टन में भारतीयों के सर्वाधिक रन (टेस्ट में):

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत का एजबेस्टन में प्रदर्शन कैसा रहा है?(IND vs ENG 2nd Test)

टीम इंडिया ने एजबेस्टन में अब तक 8 टेस्ट मैच खेले हैं — जिनमें से 7 में हार और 1 ड्रॉ रहा है। यह मैदान भारत के लिए अब तक मनहूस रहा है। ऐसे में 2 जुलाई से शुरू हो रहा टेस्ट मुकाबला, इतिहास बदलने का सुनहरा मौका है।

नजरें सिर्फ जीत पर नहीं, इतिहास रचने पर होंगी!(IND vs ENG 2nd Test)

जहां टीम इंडिया को एजबेस्टन में अपनी पहली टेस्ट जीत की तलाश है, वहीं पंत के बल्ले से निकले रन दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़कर उन्हें नई ऊंचाई पर ले जा सकते हैं। क्या पंत दोबारा इस मैदान पर कमाल करेंगे? इस सवाल का जवाब क्रिकेट प्रेमी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

close