झारखंड: शर्मनाक! पिता-भाई ही लूटते रहे बेटी की इज्जत, मां भी देती थी साथ, गर्भपात भी कराया, पुलिस ने मां-पिता और भाई को किया गिरफ्तार

Jharkhand: Shameful! Father and brother kept on robbing the daughter's honor, mother also supported her, also got abortion done, police arrested mother, father and brother

रांची। राजधानी रांची के बरियातू इलाके में बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आयी है। आरोप है कि अपनी ही बेटी को पिता और भाई ने मिलकर हवस का शिकार बनाया। हैरानी की बात ये है कि करीब तीन साल तक पिता-पुत्र उस लड़की की अस्मत लूटते रहे। वहीं मां भी अपने पति और बेटे का साथ देती रही। अब पुलिस ने इस मामले में तीनों को गिरफ्तार किया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक नेत्रहीन नाबालिग लड़की के साथ उसके पिता और दो सगे भाइयों द्वारा पिछले तीन वर्षों से दुष्कर्म का खुलासा पड़ोसी की शिकायत पर हुआ। आरोप है कि नाबालिग की मां ने उसका गर्भपात भी कराया। मामले की जानकारी मिलने के बाद बरियातू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नाबालिग के पिता, एक भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरा भाई अभी फरार है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पड़ोसियों को नाबालिग ने खुद ही अपनी आपबीती बतायी थी। पीड़िता ने बताया कि पिछले तीन सालों से उसके पिता और दोनों भाइयों द्वारा उसका यौन शोषण किया जा रहा है। इस दौरान उसकी मां न केवल इस अपराध की मूकदर्शक बनी रही, बल्कि उसने पीड़िता का गर्भपात भी कराया ताकि इस घृणित कृत्य को छिपाया जा सके।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की शिकायत पर जांच शुरू हुई। मेडिकल परीक्षण में लड़की की शिकायत सही मिली है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि नाबालिग का गर्भपात कराया गया था, जिसमें उसकी मां की संलिप्तता थी। पुलिस ने पीड़िता के पिता, एक भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया है. दूसरा भाई, जो राज्य से बाहर है उसकी तलाश जारी है।

 

Related Articles

close