झारखंड : JTET 2025 को लेकर अभ्यर्थियों का फूटा गुस्सा, 15 जुलाई को करेंगे प्रदर्शन

Jharkhand: Candidates are angry about JTET 2025, will protest on July 15

रांची। झारखंड में JTET परीक्षा 2025 को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों का सब्र अब जवाब देने लगा है। 2016 के बाद से अब तक शिक्षक पात्रता परीक्षा का आयोजन नहीं हुआ है, जिससे हजारों युवाओं का भविष्य अधर में लटक गया है। इसको लेकर अभ्यर्थियों ने 15 जुलाई को राजभवन के समक्ष सांकेतिक धरना का ऐलान किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि अगर जल्द परीक्षा की तिथि घोषित नहीं हुई, तो वे विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जोरदार आंदोलन करेंगे।

JTET अभ्यर्थी चंदन का कहना है कि सात वर्षों से परीक्षा नहीं कराना सरकार की शिक्षा के प्रति गंभीरता पर सवाल खड़े करता है। 2024 में जब आवेदन लिए गए थे, तब लगभग 3.5 लाख छात्रों ने आवेदन किया और सरकार को ₹38 करोड़ से अधिक का राजस्व मिला, लेकिन बाद में सिलेबस विवाद और भ्रमित नियमावली के कारण परीक्षा स्थगित कर दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभ्यर्थियों ने NCTE के नियमों की अनदेखी का आरोप भी लगाया है। उनके मुताबिक, NCTE की गाइडलाइन के अनुसार हर राज्य को हर साल TET परीक्षा करानी चाहिए, लेकिन झारखंड में इसका पालन नहीं हो रहा। वहीं Appearing छात्रों को परीक्षा से बाहर रखना, भाषाई भेदभाव और बार-बार नियम बदलना, छात्रों के लिए भ्रम और मानसिक तनाव का कारण बन रहा है।

झारखंड सरकार द्वारा घोषित 24000 शिक्षकों की बहाली भी इसी वजह से अटकी पड़ी है। परीक्षा के बिना योग्य अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पा रहे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभ्यर्थियों की मांगें:

Related Articles

close