मौत या हत्या! जवान के पत्नी की मौत पर मायके वाले ने लगाया गंभीर आरोप, जहर देकर मारने का…

गढ़वा: जिले से SSB जवान की पत्नी के मौत की बड़ी खबर सामने आ रही है। परिवारजनों का कहना है कि दहेज प्रताड़ना से तंग आकर जवान की पत्नी ने जहर खा कर जान दे दी। हत्या के खिलाफ गढ़वा-चिनियाँ रोड को जाम कर दिया। मृतका का पति सीमा सुरक्षा बल(SSB) का जवान बताया जा रहा है। 2 वर्ष पूर्व हुई शादी पर मायके वाले ने दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

गढ़वा शहर के चिनिया रोड स्थित परमेश्वरी मेडिकल हॉल में सोमवार की अहले सुबह एक 26 वर्षीय विवाहिता की इलाज के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान मझिआंव थाना क्षेत्र के संजू कुमार सिंह उर्फ छोटू की पत्नी प्रिया कुमारी के रूप में हुई है. संजू कुमार सिंह वर्तमान में एसएसबी में जवान हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है मामला

आक्रोशित परिवार जनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है. मृतका के चाचा अनिरुद्ध कुमार सिंह उर्फ फोटू सिंह ने बताया कि प्रिया की शादी पिछले वर्ष 26 अप्रैल को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोग प्रिया को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे.

रविवार की सुबह भी उसके साथ मारपीट की गई और उसे खाना नहीं दिया गया. परिजनों का कहना है कि रात आठ बजे आखिरी बार प्रिया से बातचीत हुई थी, जिसके बाद रात 10 बजे किसी और व्यक्ति द्वारा सूचना दी गई कि वह अस्पताल में भर्ती है. परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने मिलकर प्रिया को जहर देकर उसकी हत्या कर दी और मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या कहते है थाना प्रभारी

गढ़वा थाना प्रभारी बृज कुमार तत्काल मौके पर पहुंच घटना की जानकारी ली। दोषियों के खिलाफ  कड़ी करवाई का भरोसा देते हुए पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. मृतका के परिजनों ने सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है.

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close