झारखंड : इरफान अंसारी का भाजपा पर हमला: गिरिडीह में कांग्रेस ऑफिस के उद्घाटन पर कही ये बात

Jharkhand: Irfan Ansari attacks BJP...said this at the inauguration of Congress office in Giridih

गिरिडीह: जिले में कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार को अपने नए जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री और कांग्रेस विधायक डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि यह कार्यालय जनता के सहयोग और चंदे से बनाया गया है। उन्होंने इसे “जनता के लिए संघर्ष और समाधान का केंद्र” बताया।

गिरिडीह में डॉ. अंसारी ने उद्घाटन के मौके पर खुद कार्यकर्ताओं के लिए खाना परोसा और कहा, “यह कार्यालय सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि आदिवासी, दलित, ओबीसी, अल्पसंख्यक और गरीब तबके की आवाज़ बनेगा। यहां नेता, मंत्री, विधायक आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और समाधान करेंगे।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अपने संबोधन में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ने यह कार्यालय जनता से चंदा लेकर बनाया है, जबकि भाजपा ने अपने कार्यालय आदिवासियों को बेदखल कर और डर के माहौल में बनाए हैं। एक ओर लोकतंत्र की ताकत है, तो दूसरी ओर बंदूक की नोक पर सत्ता हासिल करने की कोशिश।”

कार्यक्रम में कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें के. राजू सहित पार्टी के ज़िला और राज्य स्तर के कार्यकर्ता शामिल थे। बारिश के बीच कार्यक्रम के आयोजन को शुभ संकेत मानते हुए कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इरफान अंसारी ने यह भी घोषणा की कि वे स्वयं नियमित रूप से इस कार्यालय में उपस्थित रहेंगे और जनता से संवाद करेंगे। साथ ही यहां समय-समय पर जनसुनवाई और विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close