झारखंड : हेमंत सोरेन और मनीष जायसवाल की दिल्ली में मुलाकात, झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की ली जानकारी

Hemant Soren and Manish Jaiswal met in Delhi, inquired about the health of JMM chief Shibu Soren

Desk : हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने आज दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल पहुंचकर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं झारखंड आंदोलन के प्रणेता दिशोम गुरु शिबू सोरेन का हालचाल जाना। बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे शिबू सोरेन का इलाज दिल्ली में चल रहा है, जहां उनके स्वास्थ्य की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

 सीएम हेमंत सोरेन से ली शिबू सोरेन के स्वास्थ्य की जानकारी

Breaking : सीएम से मुलाकात के दौरान सांसद मनीष जायसवाल

सांसद जायसवाल ने शिबू सोरेन की कुशलता की पूरी जानकारी झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी प्राप्त की और उन्हें हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन न केवल झारखंड की राजनीति के शिखर पुरुष हैं, बल्कि उन्होंने आदिवासी समाज और राज्य की अस्मिता के लिए जीवन भर संघर्ष किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ईश्वर से प्रार्थना करते हुए जायसवाल ने कहा, “गुरुजी शीघ्र पूर्ण रूप से स्वस्थ हों, यही मेरी हार्दिक कामना है। उनका मार्गदर्शन झारखंड को आगे ले जाने में सदैव उपयोगी रहेगा।”

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close