आज का पंचांग: श्रावण पुत्रदा एकादशी पर करें भगवान विष्णु की पूजा, धन संबंधी कार्यों के लिए दिन शुभ

Today's Panchang: Worship Lord Vishnu on Shravan Putrada Ekadashi, the day is auspicious for money related works

हैदराबाद: आज 05 अगस्त, 2025 मंगलवार, को श्रावण महीने की शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि है. इस तिथि के रक्षक भगवान विष्णु हैं. विवाह समारोह के साथ स्वनियंत्रण और उपवास के लिए यह तिथि अच्छी है. साथ ही धन प्रदायक गतिविधियों की ऊर्जा के साथ खुद को संलग्न करने के लिए भी यह तिथि अच्छी है. आज श्रावण पुत्रदा एकादशी है.

5 अगस्त का पंचांग

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. विक्रम संवत : 2081
  2. मास : श्रावण
  3. पक्ष : शुक्ल पक्ष एकादशी
  4. दिन : मंगलवार
  5. तिथि : शुक्ल पक्ष एकादशी
  6. योग : एन्द्र
  7. नक्षत्र : ज्येष्ठा
  8. करण : विष्टि
  9. चंद्र राशि : वृश्चिक
  10. सूर्य राशि : कर्क
  11. सूर्योदय : सुबह 06:11 बजे
  12. सूर्यास्त : शाम 07:19 बजे
  13. चंद्रोदय : शाम 04.19 बजे
  14. चंद्रास्त : देर रात 02.13 बजे (6 अगस्त)
  15. राहुकाल : 16:02 से 17:40
  16. यमगंड : 11:06 से 12:45

इस नक्षत्र में शुभ कार्य है वर्जित
आज के दिन चंद्रमा वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेंगे। यह नक्षत्र वृश्चिक राशि में ही 16:40 से 30:00 डिग्री तक फैला हुआ है. इसके शासक ग्रह बुध और देवता इंद्र हैं. इसे शुभ नक्षत्र नहीं माना जाता है, लेकिन युद्ध संबंधी कार्यों की योजना बनाने, तांत्रिक कार्य करने के साथ किसी विवाद या तर्क की तैयारी के लिए यह नक्षत्र अच्छा है. हालांकि इस नक्षत्र में शुभ काम वर्जित है.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 16:02 से 17:40 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close