प्रधानमंत्री आवास के नाम पर किसी बिचौलिए को पैसे न दें….अर्जुन पूर्ती

जमशेदपुर प्रधानमंत्री आवास योजना का अभी जिओ टैग हर पंचायत में जोरो पर चल रहा है। यह केंद्र सरकार के महत्वपूर्ण योजना है। जिसके तहत सभी पंचायत में ज्यादा से ज्यादा पी एम आवास बनने पर जोर दिया गया है। जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो के अथक प्रयास से इस योजना को अमल में लाया जा रहा है। जिसका लाभ सभी ग्रामीण को मिल रहा है। इस काम के लिए सांसद साधुवाद के पात्र हैं। उक्ताशय की जानकारी भाजपा नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अर्जुन पूर्ती ने प्रेस मीट में कहा।

अर्जुन पूर्ति ने कहा कि आज बहरागोड़ा प्रखंड के हर पंचायत में जिओ टैग किया जा रहा है। इसके लिए स्वयं सेवक एवं अन्य कार्यकर्ता को लगाया गया है।लेकिन बहुत जगहों पर जिओ टैग के नाम पर लाभुकों से पैसे लिया जा रहा जो गलत है। उन्होंने लाभुकों से अपील किया है कि जिओ टैग के नाम पर किसी स्वयं सेवक या बिचौलिया को पैसे न दें।










