Panchakol: रहस्य से भरा सेहत का खजाना: ‘पंचकोल’ – सिर्फ पेट नहीं, इम्यूनिटी को भी बनाता है लोहे जैसा

Panchakol:आधुनिक जीवनशैली में घंटों एक जगह बैठना, जंक फूड, नींद की कमी और शारीरिक क्रिया का अभाव पेट की समस्याओं को जन्म दे रहे हैं। एसिडिटी, पेट फूलना, बवासीर, लिवर में सूजन जैसी दिक्कतें छोटी उम्र से ही लोगों को जकड़ रही हैं। लेकिन आयुर्वेद ने सदियों पहले इन रोगों का रहस्यमयी इलाज खोज लिया था—जिसे ‘पंचकोल’ कहा जाता है।

पंचकोल पांच दुर्लभ जड़ी-बूटियों—पिप्पली की जड़, चाव, पिप्पली, चित्रक और नागरमोथा—का अद्भुत मिश्रण है। इसे पेट के रोगों का शत्रु और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला बेजोड़ उपाय माना गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विशेषज्ञों के मुताबिक पंचकोल न सिर्फ भूख को बढ़ाता है बल्कि जठराग्नि को भी तेज करता है, जिससे खाना पूरी तरह पचता है। यही नहीं, यह दमा और सांस से जुड़ी दिक्कतों में भी राहत देता है। सर्दी-खांसी में शहद के साथ लेने पर कफ को बाहर निकालने और सांस लेने में आसानी होती है।

Panchakol:कैसे करें सेवन?

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • पेट की समस्या में पंचकोल का चूर्ण गुनगुने पानी के साथ सुबह-शाम लें।

  • दमा या सांस की तकलीफ में इसका काढ़ा कारगर है।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  • खांसी-जुकाम में शहद के साथ सेवन करें।

आयुर्वेद में लिखा है कि “पेट स्वस्थ तो तन-मन स्वस्थ”, और पंचकोल इस सिद्धांत को जीवंत करता है। यह सिर्फ एक औषधि नहीं, बल्कि बदलते मौसम और संक्रमण से बचाने वाली प्राकृतिक ढाल भी है।

Related Articles

close