झारखंड : सड़कों पर उतरेगी AIMIM…2 नवंबर को रांची में अल्पसंख्यक अधिकार और शिक्षा की मांगों को लेकर प्रदर्शन…देखें पूरी जानकारी.

AIMIM will take to the streets...Protest in Ranchi on 2nd November regarding minority rights and education demands...See complete information.

रांची। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) झारखंड इकाई ने 2 नवंबर को रांची में बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है। यह प्रदर्शन राज्य में शिक्षा, अल्पसंख्यक अधिकार और मॉब लिंचिंग कानून लागू करने की मांग को लेकर किया जाएगा।

दो चरणों में होगा आंदोलन

प्रदर्शन दो चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में सुबह 10:30 बजे कांके रिंग रोड पर कार्यकर्ता सम्मेलन होगा। दूसरे चरण में दोपहर 3 बजे लॉ कॉलेज से कांके चौक तक पैदल मार्च निकाला जाएगा। AIMIM का उद्देश्य लोकतांत्रिक तरीके से सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

AIMIM के छह प्रमुख मुद्दे

आंदोलन में AIMIM के छह प्रमुख मुद्दे शामिल हैं:

  1. झारखंड एकेडमी काउंसिल (JAC) द्वारा आलिम-फाजिल डिग्री की मान्यता रद्द करने का विरोध।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  2. मदरसा और उर्दू शिक्षा बोर्ड के गठन की मांग।

  3. 544 उर्दू स्कूलों की मान्यता बहाल करने की मांग।

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  4. झारखंड आंदोलन में मुस्लिम शहीदों को सम्मान।

  5. मॉब लिंचिंग कानून को तत्काल लागू करने की मांग।

  6. मॉब लिंचिंग और पुलिस हिरासत में मारे गए पीड़ितों के परिजनों को न्याय और मुआवजा।

AIMIM की अपील

AIMIM नेता आबिद हुसैन ने कहा कि यह आंदोलन अल्पसंख्यकों के साथ हो रहे भेदभाव के खिलाफ है और न्याय दिलाने की कोशिश है। उन्होंने राज्यभर के नागरिकों और कार्यकर्ताओं से 2 नवंबर को रांची में शामिल होने की अपील की।

Related Articles

close