धनबाद में फिर फायरिंग… युवक को मारी गई तीन गोली..दुर्गापुर रेफर

धनबाद दीपावली से पहले गोलियों की आवाज से एक बार फिर बैंक मोड़ मे गोलीबारी चर्चा का विषय बना हुआ है। धनबाद में शनिवार को हुई गोलीबारी में धर्मेंद्र यादव को तीन गोली लगी। धनतेरस के शुभ अवसर पर जब लोग खरीदारी में मस्त थे तो मटकुरिया श्मशान घाट के पास पारिवारिक संपत्ति विवाद में गोलियां दागी जा रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल की गंभीरता को देखते हुए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है।

क्या था मामला

घटना के संबंध में बताया गया कि धनबाद के मटकुरिया इलाके में एक व्यक्ति फायरिंग में घायल हो गया। घटना के बाद घायल को आनन-फानन में पुलिस की मदद से परिजनों ने धनबाद के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया गया, लेकिन मरीज की गंभीरता को देखते हुए उसे पश्चिम बंगाल दुर्गापुर मिशन अस्पताल रेफर कर दिया। धर्मेंद्र बी बैंक मोड़ थाना अंतर्गत विकास नगर का रहने वाला है। शनिवार सुबह धर्मेंद्र बाइक पर सवार होकर जा रहा था। मटकुरिया श्मशान घाट के पास अरविंद, मनीष और प्रवीण पहले से घात लगाकर बैठे थे। धर्मेंद्र को आता देख वहां मौजूद तीनों ने घेर लिया और घेरते हुए उस पर फायरिंग कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि जमीन बंटवारे को लेकर उनके परिवार का शारदा देवी से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के तहत शनिवार की सुबह मटकुरिया श्मशान घाट के पास शारदा देवी के लोगों ने धर्मेंद्र यादव को घेर लिया और उस पर गोली मार दी।यादव को 3 गोली लगी है इधर घटनास्थल है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है धर्मेंद्र यादव विकासनगर में दूध का कारोबार करता है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close