VIDEO वायरल: खेत में डर्टी क्लिप से मचा बवाल…भाजपा नेता पर लगा बड़ा आरोप…पार्टी में हड़कंप….

VIDEO वायरल: खेत में डर्टी क्लिप से मचा बवाल…भाजपा नेता पर लगा बड़ा आरोप…पार्टी में हड़कंप….
बाड़मेर (राजस्थान)।
राजस्थान के बाड़मेर जिले में इन दिनों एक अश्लील VIDEO वायरल होने से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो में एक व्यक्ति को किसी महिला के साथ खेत में आपत्तिजनक स्थिति में देखा जा रहा है।
बताया जा रहा है कि यह वीडियो गुड़ामालानी क्षेत्र के एक खेत में शूट किया गया, जहां पास ही मौजूद एक युवक ने इसे चुपके से मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया। अब यह वीडियो कई प्लेटफॉर्म्स पर वायरल हो चुका है, जिससे इलाके में सन्नाटा और सनसनी दोनों फैल गए हैं।
डेढ़ मिनट के VIDEO से फैली सनसनी
करीब 1.5 मिनट लंबे इस वीडियो में रिकॉर्डिंग करने वाले युवक की आवाज भी सुनाई देती है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति और महिला कुछ ही देर में उठते दिखाई देते हैं, महिला घूंघट में नजर आती है।
इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति स्थानीय भाजपा नेता पुरखाराम पटेल हैं। हालांकि, इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बाड़मेर के एक और नेताजी का वीडियो वायरल… pic.twitter.com/DAxdlA3Qi7
— Ashok Shera (@ashokshera94) October 25, 2025
नेता का सफाई बयान आया सामने
स्थानीय एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में संबंधित व्यक्ति ने सफाई देते हुए कहा—
“वो महिला मेरी रिश्तेदार है, जो खेत में काम करने आई थी। हम बस बातचीत कर रहे थे, किसी ने गलत मंशा से वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैला दिया।”
उन्होंने कहा कि इस वायरल वीडियो के जरिए उन्हें बदनाम करने की साजिश की जा रही है।
वाह रे बाड़मेर वालों वाह….
नित नए झंडे गाड़ रहे हो तुम….
आज पुरखाराम पटेल जी ने झंडे गाड़े हैं….
बाड़मेर वालों…..
ये तुम्हारे पिछले जन्म के पाप हैं…
या शायद पुण्य हैं….😂😂 pic.twitter.com/vvTGrDOyhQ
— kapil bishnoi (@Kapil_Jyani_) October 26, 2025
पुलिस और पार्टी की चुप्पी से बढ़े सवाल
अब तक इस मामले में कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है और पुलिस प्रशासन ने भी कोई बयान नहीं दिया है।
उधर, भाजपा पार्टी की तरफ से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, जिससे जिज्ञासा और विवाद दोनों बढ़ते जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
VIDEO वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में गुस्सा और चर्चाओं का माहौल है।
लोग इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, जबकि कुछ इसे राजनीतिक षड्यंत्र बता रहे हैं।
अब सबकी नजर इस बात पर है कि पुलिस कब कार्रवाई करती है और भाजपा इस मामले में क्या रुख अपनाती है।
फिलहाल, वायरल VIDEO ने बाड़मेर की राजनीति में भूचाल मचा दिया है।












