झारखंड में इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, चक्रवात मोंथा की वजह से कई जिलों का मौसम बदला, 1 नवंबर से कंपकंपाने वाली ठंड होगी शुरू

Heavy rain alert in Jharkhand; Cyclone Montha has altered the weather in several districts; freezing cold will begin on November 1st.

Cyclone Montha Live Update : चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ ने भी झारखंड में असर दिखाया है। राज्य के कई हिस्सों में बारिश हो रही है और मौसम विभाग ने बुधवार को भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 31 अक्टूबर तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुककर बारिश होती रहेगी, जबकि एक नवंबर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी और ठंड का असर बढ़ने लगेगा।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

रांची स्थित मौसम केंद्र के वरिष्ठ मौसम पूर्वानुमान वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि चक्रवाती तूफान मोंथा फिलहाल तेलंगाना के पास सक्रिय है और यह धीरे-धीरे डीप डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है। आंध्र प्रदेश के तट से लैंडफॉल करने के बाद यह पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके प्रभाव से झारखंड के दक्षिणी, मध्य और पूर्वी हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

झारखंड में बदल गया मौसम का मिजाज

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मंगलवार दोपहर से ही राज्य के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बदल गया। दक्षिणी और मध्य झारखंड के कई जिलों — विशेष रूप से रांची, सरायकेला-खरसावां, पश्चिम सिंहभूम और पूर्वी सिंहभूम में मध्यम दर्जे की बारिश हुई है। वहीं दुमका, पाकुड़, जामताड़ा जैसे संथाल परगना क्षेत्र के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

 

 

अभिषेक आनंद ने बताया कि 29 अक्टूबर को राज्य के कोल्हान क्षेत्र (जमशेदपुर, चाईबासा, सरायकेला-खरसावां) के साथ-साथ रांची और आसपास के जिलों में बारिश हुई है। वहीं राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी। उन्होंने कहा कि “मोंथा के प्रभाव से लगातार नमी बढ़ी हुई है, जिससे बादल घने बने हुए हैं और अगले 24 घंटों तक रुक-रुककर बारिश जारी रह सकती है।”

30 अक्टूबर को उत्तर-मध्य झारखंड में असर

मौसम केंद्र रांची के अनुसार, 30 अक्टूबर को मोंथा का असर पलामू प्रमंडल और उत्तर-मध्य झारखंड में देखने को मिलेगा। इन जिलों में पलामू, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, लोहरदगा, रामगढ़, बोकारो और गुमला शामिल हैं। इन इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

 

31 अक्टूबर को बिहार की ओर बढ़ेगा असर

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि 31 अक्टूबर को तूफान मोंथा का अधिक असर बिहार की ओर रहेगा। हालांकि, झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र (दुमका, देवघर, गोड्डा, जामताड़ा) में उस दिन भी बारिश हो सकती है।

 

1 नवंबर के बाद बढ़ेगी ठंड

मौसम केंद्र ने यह भी बताया कि वर्तमान में आसमान बादलों से घिरा होने के कारण न्यूनतम तापमान में वृद्धि और अधिकतम तापमान में कमी देखी जा रही है। हालांकि, 1 नवंबर से आसमान साफ होने की संभावना है, जिसके बाद तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और ठंड का असर राज्यभर में महसूस किया जाएगा।

Related Articles

close