BCCI का बड़ा फैसला : एशिया कप 2023 के लिए पाकिस्तान टीम का दौरा नहीं करेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स न्यूज । T20 वर्ल्ड कप 2022 में 23 अक्तूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे। इस मैच से पहले दोनो ही देशों के फैंस लिए एक बुरी खबर सामने आई हैं। भारतीय क्रिकेट बोर्ड बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने मंगलवार को स्पष्ट किया कि भारतीय टीम अगले साल एशिया कप के लिए पाकिस्तान का दौरा नहीं करेगी और टूर्नामेंट को तटस्थ स्थल पर कराए जाने की मांग करेगी। एशिया कप का 2023 सत्र 50 ओवर के प्रारूप में खेला जाएगा। भारत में आयोजित होने वाले विश्व कप से पहले खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान को सौंपी गई है।

BCCI की वार्षिक आम बैठक (एजीएम) के बाद शाह ने कहा, हमने फैसला किया है कि हम पाकिस्तान नहीं जाएंगे हम तटस्थ स्थान पर खेलेंगे। शाह को एजीएम में दूसरे कार्यकाल के लिए सचिव के रूप में फिर से चुना गया है, वे एशियाई क्रिकेट परिषद के भी अध्यक्ष हैं। इससे पहले भी एशिया कप का आयोजन तटस्थ स्थल पर हो चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारत और पाकिस्तान की टीमें दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव कारण केवल एशिया कप और वैश्विक योजनाओं में एक दूसरे से खेलती है। दोनों टीमों ने पिछले महीने एशिया कप में दो बार एक-दूसरे का सामना किया था। अब दोनों टीमें 23 अक्टूबर को मेलबर्न में भिड़ेंगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close