भारत में सोना-चांदी के दाम फिर फिसले, जानें 23 नवंबर के ताज़ा रेट

Gold and silver prices in India fall again, know the latest rates for November 23

भारत में Gold Silver Price Today लगातार उतार–चढ़ाव के बीच निवेशकों को लगातार चौंका रहे हैं। कभी कीमतों में तेज उछाल आता है, तो कभी भारी गिरावट देखने को मिलती है। 23 नवंबर को इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार बाजार बंद होने तक 24 कैरेट सोना 1,23,146 रुपये प्रति 10 ग्राम तक गिर गया। वहीं चांदी की कीमत भी घटकर 1,51,129 रुपये प्रति किलो रह गई। शनिवार और रविवार को बाजार बंद होने के कारण दोनों दिन यही रेट मान्य होंगे।

दिल्ली में भी सोने और चांदी के दामों में गिरावट जारी रही। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक राजधानी में सोना 1,26,100 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1,56,000 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई। इससे साफ है कि घरेलू बाजार में गिरावट का रुख बरकरार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज के Gold Silver Price Today (IBJA के अनुसार):
24 कैरेट सोना – 1,23,146 रुपये प्रति 10 ग्राम
23 कैरेट सोना – 1,22,653 रुपये प्रति 10 ग्राम
22 कैरेट सोना – 1,12,802 रुपये प्रति 10 ग्राम
18 कैरेट सोना – 92,360 रुपये प्रति 10 ग्राम
14 कैरेट सोना – 72,040 रुपये प्रति 10 ग्राम
चांदी (999) – 1,51,129 रुपये प्रति किलो

पिछले दिन भी सोना-चांदी में गिरावट जारी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 600 रुपये टूटा और 99.5% शुद्धता वाला सोना 1,25,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। वहीं चांदी 2,000 रुपये गिरकर 1,56,000 रुपये प्रति किलो पर आ गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दामों में गिरावट दर्ज हुई, जहां स्पॉट गोल्ड 0.38% गिरकर 4061.91 डॉलर प्रति औंस और चांदी 2.13% गिरकर 49.56 डॉलर प्रति औंस हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

MCX पर भी गिरावट जारी रही। दिसंबर डिलिवरी वाले सोना वायदा 355 रुपये टूटकर 1,22,372 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा, जबकि चांदी के दिसंबर वायदा में 2,111 रुपये की भारी गिरावट आई और दाम 1,52,040 रुपये प्रति किलो हो गए।

एक्सपर्ट्स का कहना है कि कीमतों में यह गिरावट अमेरिकी जॉब डेटा और फेडरल रिजर्व द्वारा दिसंबर में दरें न घटाने के संकेतों का नतीजा है। ऐसे में Gold Silver Price Today पर ग्लोबल मार्केट का दबाव अभी बना रह सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close