JIO Phone : जिओ ने दे दिया ग्राहकों को बड़ा झटका…..150 रूपये हो गया ये प्लान…इन ग्राहकों पर पड़ेगा असर

नयी दिल्ली। JIO के ग्राहकों को कंपनी ने बड़ा झटका दिया है। कम रेट वाले प्लान की कीमत कंपनी ने बढ़ा दी है। कंपनी का ये प्लान कम कीमत में एक साल की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें यूजर्स को कालिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ कई दूसरे फायदे भी मिलते हैं। हालांकि यह प्लान सभी यूजर्स के लिए नहीं है। कंपनी का यह आफर खास जियो फोन यूजर्स के लिए हैं। देश की सबसे बड़ी कंपनी कई तरह के प्लान आफर करती है। आपरेटर के पोर्टफोलियो में प्रीपेट, पोस्टफेड और जियो फोन्स के लिए स्पेशल रिचार्ज प्लान मौजूद हैं।

जिलो फोन्स के लिए कंपनी के कई तरह के प्लान हैं। ऐसे ही एक रिचार्ज प्लान की कीमत में कंपनी ने इजाफा कर दिया है। दरअसल JIO PHONE के मौजूदा यूजर्स के लिए 749 रूपये का एक प्लान आता था। इस प्लान में यूजर्स को एक साल तक वायस कालिंग और 24 डेटा मिलता था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसमें यूजर्स जियो ऐप्स की फ्री सब्सक्रिप्शन का भी फायदा उठा सकते हैं। हालांकि ये प्लान अभी भी मौजूद हैं, लेकिन कंपनी ने इसकी कीमत बढ़ा दी है। जिओ ने बिना किसी जानकारी के चुपके से इस प्लान को 150 रूपये महंगा कर दिया है। अब Jio Phone यूजर्न को इन सर्विसेज के लिए 899 रूपये देने होंगे। बता दें कि ये प्लान जियो फोन यूजर्स के लिए ही है। आप इसे सामान्य फोन में इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

जिओ फोन को एक साल के प्लान के साथ 1499 रूपये में खरीद सकते हैं। इसमें आपको 24GB डेटा, अनिलिमिटेड वायस काल और जिओ एप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। वहीं 1999 में JIO Phone के साथ दो साल के लिए फ्री कालिंग, 48 जीबी डेटा और जिओ एप के फ्री सब्सक्रिप्शन का फायदा उठा सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close