सचिन के बेटे को कपिलदेव की सलाह….अगर पापा के 50 फीसदी भी बन गये अर्जुन तो …..

मुबई । सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को लेकर कपिलदेव ने बयान दिया है। अर्जुन को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 22 साल के अर्जून तेंदुलकर को लेकर मशहूर आलराउंडर कपिलदेव ने बयान दिया है। कपिलदेव ने कहा है कि अर्जुन के साथ तेंदुलकर सरनेम जुड़ा है,. इसकी वजह से उनके उपर एक्स्ट्रा प्रेशर होगा। अर्जुन को अपना ही खेल दिखाना होगा।

कपिलदेव ने कहा कि अर्जुन की बातें आज हर कोई कर रहा है, क्योंकि सचिन तेंदुलकर के बेटे हैं। उनको उनका क्रिकेट खेलने दीजिये और उन्हें अपना खेल खेलने दीजिये। कपिलदेव ने कहा कि तेंदुलकर सरनेम होना, अर्जुन के लिए फायदा और नुकसान दोनों वाली बातें हैं। डान ब्रैडमेन ने अपने बेटे का नाम बदल दिया था, क्योंकि वो प्रेशर नहीं झेल पा रहे थे। कपिल ने कहा कि अर्जुन पर ज्यादा प्रेशर मत डालिये, वो अभी यंग है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मैं अर्जुन को ये सलाह देना चाहता हूं कि आप अपना गेम इंजांय करो। किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है। अगर आप अपने पिता के 50 फीसदी भी बन पाये तो उससे बढ़िया और कुछ नहीं होगा। क्योंकि उनके नाम के साथ तेंदुलकर जुड़ा है। इसकी वजह से तेंदुलकर केसाथ उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ जाती है। इस सीजन में मुंबई से उम्मीद थी कि अर्जुन को डेब्यू का मौका मिलेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पिछले दो सीजन में अर्जुन मुंबई इंडियंस के साथ हैं, लेकिन उन्हें मैच में उतरने का मौका नहीं मिल रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close