स्कूल जा रही महिला शिक्षिका की हत्या.. स्कूटी रुकवाई, हेलमेट उतरवाया फिर कनपटी पर मार दी गोली

Teacher News:  अपराधियों के तांडव से अब शिक्षक वर्ग भी अछूता नहीं है। समाज में शिक्षा का अलख जगाने वाले एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त हुई जब शिक्षिका स्कूल जा रही थी। रास्ते में अपराधियों ने पहले स्कूटी रुकवाई, फिर हेलमेट उतरवाया उसके बाद कनपटी में सटाकर गोली मार दी गई…  गोली लगते ही शिक्षिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

कैसे हुई घटना

मामला बिहार में नई सरकार बनने के बाद अररिया जिले में बुधवार से आ रही है। स्कूटी से स्कूल जा रही एक महिला शिक्षिका को दो नकाबपोश बदमाशों ने बीच सड़क पर रोककर कनपटी पर गोली मार दी। हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के बाराबंकी निवासी शिवानी वर्मा (27) के रूप में हुई है, जो बीपीएससी के माध्यम से चयनित शिक्षिका थीं और नरपतगंज प्रखंड के खाबदाह कन्हैली हाई स्कूल में तैनात थीं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या कहते है स्थानीय

मृतक शिक्षिका स्कूटी से स्कूल जा रही थीं. तभी रास्ते में अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी. बाइक सवार अपराधियों को पुलिस ढूंढ रही है. स्थानीय नागरिक सुधीर यादव ने बताया कि मृतक शिक्षिका काफी शांत स्वभाव की थीं और केवल अपने काम से मतलब रखती थीं. उन्होंने बताया कि अचानक उनकी हत्या ने पूरे इलाके में भय का माहौल पैदा कर दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना उस वक्त हुई जब शिवानी फारबिसगंज से स्कूटी पर नरपतगंज स्कूल जा रही थीं। इसी दौरान दो बाइक सवार बदमाश उनके बराबर आए, स्कूटी रुकवाई और हेलमेट उतरवाकर कनपटी पर सटीक निशाना साधकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह सड़क पर गिर पड़ीं और खून से लथपथ हो गईं। आसपास के लोगों ने उन्हें तुरंत कार से जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मर्डर का मकसद साफ नहीं, प्रेम-प्रसंग की भी इनकार नहीं

पुलिस के मुताबिक, फिलहाल हत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिवानी अगले महीने शादी वाली थीं, इसलिए वारदात को प्रेम-प्रसंग या निजी रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। अररिया एसपी अंजनी कुमार खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि अपराधियों की पहचान की जा रही है और जल्द गिरफ्तारी होगी। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कुछ महीने पहले ही ज्वाइन किया था स्कूल

बताया जाता है कि शिवानी वर्मा ने कुछ दिन पहले शिक्षक पद पर ज्वाइन किया था और अररिया में किराए के मकान में रह रही थीं। उनकी किसी से दुश्मनी की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस जांच में जुटी, SP भी पहुंचे घटनास्थल

सूचना मिलते ही नरपतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर ली है. और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि दोषी किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे. शिक्षिका फारबिसगंज में किराए के मकान में रहती थीं. वो दो साल से इस स्कूल में कार्यरत थीं.

 

Related Articles

close