झारखंड – नौकरानी बनाकर लाई गई युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या, यूपी का दंपती गिरफ्तार, दूसरी नौकरानी ने ही पूरे मामले…

Jharkhand: A young woman brought in as a maid was raped and murdered; a couple from UP arrested; the other maid revealed the entire incident.

Jharkhand Crime News : काम के सिलसिले में लायी युवती के साथ पहले तो दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी। झारखंड की युवती की हत्या मामले में पुलिस ने पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले और झारखंड के सिमडेगा से जुड़ा है। मृतिका सिमडेगा की रहने वाली थी, जिसकी दुष्कर्म के बाद हत्या कर उसके शव को सूटकेस में भरकर फेंक दिया गया था।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हापुड़ पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 1 दिसंबर को पिलखुवा थाना क्षेत्र में एनएच-9 के पास रामा अस्पताल के सामने गन्ने के खेत से एक सूटकेस में बंद युवती का कंकाल बरामद हुआ था। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया था। शव की हालत इतनी खराब थी कि उसकी तत्काल पहचान संभव नहीं हो सकी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जब पुलिस ने अज्ञात युवती की पहचान के लिए जांच का दायरा बढ़ाया और दिल्ली तक पहुंची। इस दौरान दिल्ली के विभिन्न थानों में पोस्टर चस्पा कर मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया गया। विवेक विहार थाना पहुंचने पर हापुड़ पुलिस को अहम सुराग मिला। वहां सविता विहार निवासी एक बड़े कारोबारी अपनी घरेलू सहायिका की गुमशुदगी को लेकर पहुंचे थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने जब कारोबारी से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि उनके यहां काम करने वाली एक युवती कई दिनों से डरी-सहमी रह रही है और उसने एक युवती की हत्या होते हुए देखा है। इसके बाद पुलिस ने उस घरेलू सहायिका से पूछताछ की, जिसमें चौंकाने वाले खुलासे हुए। उसने बताया कि जिस युवती का शव सूटकेस में मिला है, वह झारखंड के सिमडेगा जिले के ठेठाईगर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी।

 

पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए कार्रवाई की और पिलखुवा के गांव डूहरी कट निवासी तथा सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव नवादा कलां निवासी अंकित कुमार और उसकी पत्नी कलिस्ता उर्फ काली (निवासी कैरया कुडपानी, थाना ठेठाईगर, जिला सिमडेगा) को गिरफ्तार कर लिया।

 

पूछताछ में आरोपित अंकित कुमार ने स्वीकार किया कि वह झारखंड की गरीब महिलाओं और युवतियों को घरेलू सहायिका के रूप में काम दिलाने के नाम पर उत्तर प्रदेश और दिल्ली लाता था। इसी दौरान उसने सिमडेगा की युवती के साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया। जब युवती ने इस घटना की शिकायत पुलिस से करने की बात कही, तो अंकित ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।

 

पुलिस ने आरोपित दंपती की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा, तीन मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस दंपती ने पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम तो नहीं दिया।

Related Articles

close