Jharkhand Weather Update : राज्य के कई इलाकों में 15 अक्टूबर तक होगी बारिश, ठंड देगी दस्तक

रांची । मौसम पल-पल बदल रहा है कभी तीखी धूप तो कभी छांव, तो कभी अचानक से बारिश। इस बदलते मौसम से लोग परेशान हैं। इसी बीच सुबह शाम लोगों को ठंड का भी एहसास होने लगा है। मौसम विभाग की मानें तो फिलहाल 15 अक्टूबर तक राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इसके अलावा अगले 4 से 5 दिनों में 3 डिग्री तक तापमान में गिरावट होगी, जिससे कि राज्य में ठंड की दस्तक हो जाएगी। पिछले 24 घंटे में राज्य में कई जगहों पर बारिश हुई है। जिसमें सबसे ज्यादा बारिश पाकुड़ में 47. 5 एमएम दर्ज की गई है। इस दौरान सबसे अधिक तापमान देवघर में 36 डिग्री रहा ,जबकि न्यूनतम तापमान गुमला में 21.3 डिग्री दर्ज किया गया है।

राजधानी में एक से दो बार बारिश

मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो रांची में भी अगले 5 दिन बादल छाए रहेंगे। गरज के साथ एक से दो बार बारिश होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में गिरावट होगी। जबकि न्यूनतम तापमान में कुछ ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मौसम विभाग ने झारखंड से मानसून वापसी की सामान्य अवधि 10 से 15 अक्टूबर तक होने का पूर्वानुमान व्यक्त किया है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कई जगहों पर बारिश हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close