रांची वनडे : भारत-साउथ अफ्रीका की टीम रांची पहुंची… चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात…..फैंस एक झलक के लिए रहे बेताब

रांची। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची में 9 अक्टूबर को दूसरा वनडे खेला जायेगा। सीरीज में 1-0 से पीछे चल रही भारतीय टीम के लिए रांची वनडे काफी महत्वपूर्ण है। वनडे मैच के लिए भारतीय और साउथ अफ्रीका की टीम रांची पहुंच गयी है। रांची के जेएससीए स्टेडियम में होने वाले इस वनडे मैच को लेकर रांची के खेलप्रेमियों का काफी दिलचस्पी है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

भारतीय टीम आज लगभग साढ़े तीन बजे रांची एयरपोर्ट पहुंची। भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका टीम रांची एयरपोर्ट से बस से सड़क मार्ग होते हुए रेडिसन ब्लू होटल के लिए रवाना हुए। भारतीय क्रिकेट स्टारों की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में क्रिकेट फैंस होटल के बाहर खड़े रहे। खिलाड़ी बस से निकलते हुए, फैंस का अभिवादन स्वीकार करते हुए सीधा होटल की ओर बढ़ते चले गए।

एक तस्वीर लेने को बेताब फैंस

इस वनडे सीरीजी में भारतीय टीम के कई स्टार खिलाड़ी मौजूद नहीं है। जैसे कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, के एल राहुल समेत कई सीनियर खिलाड़ी इन दिनों टी 20 वर्ल्ड कप की तैयारी को लेकर आस्ट्रेलिया में है। मौजूदा सीरीज में भारतीय टीम की कमान शिखर धवन के हाथ में है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

होटल जाने के क्रम में फैंस

इससे पहले वनडे मैच में लखनऊ में भारतीय टीम को 9 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। तीन वनडे मैच की सीरीज का दूसरा मूकाबला रांची में खेला जाएगा। इसके बाद भारतीय टीम दिल्ली के लिए रवाना होगी। क्योंकि इस सीरीज का आखरी और तीसरा मुकाबला दिल्ली में खेला जाना है। मैच को लेकर रांची में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं।

बस से उतरते क्रिकेटर

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close