झारखंड : रांची पुलिस ने किया मानव तस्करी से जुड़े गिरोह का पर्दाफाश, छापेमारी में 5 युवतियां और 3 युवक पकड़े गए

Ranchi Police busted a human trafficking racket, arresting five young women and three young men.

झारखंड  : रांची पुलिस ने शहर में चल रहे बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए 8 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें एक महिला सरगना और 5 युवतियां शामिल हैं। लालपुर, चुटिया और अन्य थानाक्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की गई। जांच में सामने आया कि पश्चिम बंगाल से लाई गई लड़कियों को रांची में होटलों में देह व्यापार के लिए लगाया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें रांची के होटलों और अन्य जगहों पर चल रहे देह व्यापार की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर स्पेशल टीम बनाकर अलग-अलग स्थानों में छापेमारी की गई। इसी दौरान एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ और एक होटल से 3 लड़कियों के साथ एक ग्राहक को पकड़ा गया। बरियातू से भी 2 लड़कियां बरामद की गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, सभी लड़कियां पश्चिम बंगाल की हैं और उन्हें एजेंटों के माध्यम से रांची लाकर अलग-अलग होटलों और किराए के मकानों में रखा जाता था। ग्राहकों के बताए स्थानों पर इन लड़कियों को भेजा जाता था। गिरफ्तार मुख्य आरोपी महिला का आपराधिक रिकॉर्ड पहले से मौजूद है और पुलिस का संदेह है कि इस धंधे में और भी लोग शामिल हैं।

अधिकारी ने बताया कि सरगना महिला हाई-प्रोफाइल लोगों को भी लड़कियां सप्लाई करती थी। एक युवती की एक रात की दर करीब 2,000 रुपए थी, जबकि एजेंट ग्राहकों से लगभग 5,000 रुपए वसूलते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

छापेमारी के दौरान कुछ लोग मौके से फरार भी हुए। इन आठ आरोपियों से पूछताछ में रांची सेक्स रैकेट भंडाफोड़ के और भी बड़े और गंभीर खुलासे होने की संभावना है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close