होली पर ‘अश्लील बीट’ बजे तो पड़ेगी भारी मार! पुलिस का सख्त फरमान, हथियार लहराए तो सीधी कार्रवाई
रंगों के त्योहार पर बरेली में हाई अलर्ट… डीजे से लेकर सोशल मीडिया तक निगरानी, जरा सी चूक पड़ी तो होगा केस दर्ज

होली को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए Bareilly पुलिस ने कमर कस ली है। शनिवार देर रात हुई अहम बैठक में एसएसपी Anurag Arya ने साफ शब्दों में चेतावनी दी—होली पर कोई भी अश्लील गीत बजाता मिला तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस ने साफ कर दिया है कि त्योहार की आड़ में माहौल बिगाड़ने की कोशिश अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
डीजे संचालकों को सीधी चेतावनी
एसएसपी ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्र में डीजे संचालकों के साथ बैठक करें और स्पष्ट कर दें—
-
केवल होली, भक्ति या सामान्य फिल्मी गीत ही बजाए जाएंगे
ये खबर भी पढ़ें…Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes. -
किसी भी प्रकार के अश्लील या भड़काऊ गीत पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे
-
नियम तोड़ने पर डीजे जब्त करने से लेकर मुकदमा दर्ज करने तक की कार्रवाई होगी
ये खबर भी पढ़ें…Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.
त्योहार के दौरान ध्वनि का स्तर और कंटेंट दोनों पर नजर रखी जाएगी।
पैदल गश्त, बाइक मार्च और संवेदनशील इलाकों पर फोकस
पुलिस ने प्रमुख बाजारों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त बढ़ाने के आदेश दिए हैं। थाना प्रभारी खुद बाइक से मार्च करेंगे और लोगों से संवाद स्थापित कर शांति बनाए रखने की अपील करेंगे।
होलिका दहन स्थलों और जुलूस मार्गों का पूर्व सत्यापन किया जा रहा है। तय समय पर ही कार्यक्रम संपन्न कराने के निर्देश दिए गए हैं।
सीसीटीवी और सोशल मीडिया पर भी पैनी नजर
होलिका दहन स्थलों पर सीसीटीवी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। अग्निशमन विभाग से समन्वय कर सुरक्षा उपाय पुख्ता किए जा रहे हैं।
साथ ही इंटरनेट मीडिया पर 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति अफवाह फैलाने या भड़काऊ पोस्ट डालने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
डायल 112, पीआरवी और मोबाइल पार्टियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है, ताकि किसी भी सूचना पर तुरंत रिस्पांस दिया जा सके।
शस्त्र प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित
एसएसपी ने स्पष्ट कहा है कि होली पर किसी भी तरह का अस्त्र-शस्त्र प्रदर्शन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यदि कोई हथियार लहराते या प्रदर्शन करते पाया गया तो तत्काल कार्रवाई होगी।
साथ ही प्रेमनगर, सुभाषनगर, कैंट और किला थाना क्षेत्रों में शरारती तत्वों पर पूर्व कार्रवाई न करने के मामले में प्रारंभिक जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
त्योहार पर जश्न या जेल?
पुलिस का संदेश साफ है—
होली रंगों और खुशियों का त्योहार है, लेकिन कानून से खिलवाड़ किया तो सीधा केस दर्ज होगा।
इस बार बरेली में रंग खेलने से पहले नियम जरूर याद रखिए…
कहीं ऐसा न हो कि मस्ती का मूड थाने की हाजिरी में बदल जाए।












