पुलिस महानिदेशक (DG) की केचप के बोतल से गला रेतकर हत्या…शव को जलाने का किया प्रयास…पुलिस जांच में जुटी

जम्मू कश्मीर पुलिस महानिदेशक (डीजी) जेल एच लोहिया घर में मृत पाए गए। जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया। डीजी जेल के नौकर के फरार होने की बात भी कही जा रही है। सूत्र ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक (जेल) हेमंत लोहिया की उनके निवास पर हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस को उनके घरेलू सहायक पर शक है।

जेल महानिदेशक के रूप में हुए थे प्रोन्नत

मालूम हो कि लोहिया को अगस्त में केंद्र शासित प्रदेश के जेल महानिदेशक के रूप में पदोन्नत और नियुक्त किया गया था। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (जम्मू क्षेत्र ) मुकेश सिंह ने बताया कि 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी लोहिया (52) शहर के बाहरी इलाके में अपनी उदयवाला निवास पर मृत पाए गए। उनका गला रेता गया था और उनके शरीर पर जलने के निशान थे। पुलिस प्रमुख ने कहा कि घटनास्थल के प्रारंभिक जांच से संकेत मिल रहा है कि लोहिया ने अपने पैर में कुछ तेल लगाया था जिसमें कुछ सूजन दिखाई दे रही थी। उन्होंने कहा कि हत्यारे ने पहले लोहिया का गला घोंट कर मौत के घाट उतारा फिर उनके गले को काटने के लिए केचप की टूटी बोतल का इस्तेमाल किया था तथा बाद में शव को आग लगाने की कोशिश की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

डीजे के कमरे में अंदर आग

पुलिस प्रमुख ने कहा कि अधिकारी के आवास पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने लोहिया के कमरे के अंदर आग देखी और उन्होंने दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण दरवाजा तोड़ दिया। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ने कहा कि घटनास्थल की प्रारंभिक जांच हत्या की ओर इशारा कर रही है। घरेलू सहायक फरार है जिसकी तलाश शुरू कर दी गई है। फॉरेंसिक और अपराध दल मौके पर है, अधिकारियों ने कहा कि जांच प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर है । उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर पुलिस परिवार अपने वरिष्ठ अधिकारी की मौत पर गहरा दुख व्यक्त करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घरेलू नौकर पर शक

मामले को लेकर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया और कहा कि जसीर नामक घरेलू सहायक को पकड़ने के लिए तलाश अभियान चलाया जा रहा है, जो अब फरार है। संदिग्ध ने 57 वर्षीय लोहिया के शव को आग लगाने का भी प्रयास किया है।

Related Articles

close