झारखंड : शराब घोटाला अपडेट…नवीन केडिया गिरफ्तार, अब खुलेंगे करोड़ों के सिंडिकेट और बड़े अफसरों के राज

Jharkhand: Liquor scam update... Naveen Kedia arrested, secrets of multi-crore syndicate and senior officials to be revealed

झारखंड में चर्चित Ranchi Liquor Scam मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) को बड़ी सफलता मिली है। शराब घोटाले की जांच कर रही एसीबी ने कारोबारी नवीन केडिया को गिरफ्तार कर लिया है। नवीन केडिया वही शराब कारोबारी है, जिसे कुछ महीने पहले एसीबी ने गोवा से पकड़ा था, लेकिन बाद में वह एजेंसी को चकमा देकर फरार हो गया था।

जानकारी के मुताबिक, गोवा में गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने नवीन केडिया को ट्रांजिट रिमांड के लिए स्थानीय अदालत में पेश किया था। हालांकि, कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड नहीं मिल पाने के कारण एजेंसी उसे झारखंड नहीं ला सकी। इसी दौरान केडिया ने कानूनी प्रक्रिया का फायदा उठाकर एसीबी को चकमा दिया और फरार हो गया। इसके बाद से वह लगातार एजेंसियों की नजर से बचता रहा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ranchi Liquor Scam से जुड़े इस मामले में गिरफ्तारी से बचने के लिए नवीन केडिया ने एसीबी की विशेष अदालत से लेकर हाई कोर्ट तक अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की थी। हालांकि, अदालत से उसे किसी तरह की राहत नहीं मिली और उसकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गईं।

आखिरकार लंबे समय से फरार चल रहे इस कारोबारी को एसीबी ने नाटकीय ढंग से रांची से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि नवीन केडिया मूल रूप से छत्तीसगढ़ के दुर्ग का रहने वाला है और शराब कारोबार से जुड़े कई मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Ranchi Liquor Scam में यह गिरफ्तारी जांच एजेंसी के लिए अहम मानी जा रही है। एसीबी अब उससे पूछताछ कर घोटाले से जुड़े अन्य लोगों और आर्थिक लेनदेन की जानकारी जुटाने की तैयारी में है। माना जा रहा है कि पूछताछ के बाद इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close