झारखंड में बैंक लूट: केनरा बैंक में दिनदहाड़े भीषण लूट, पांच नकाबपोश लूटेरों ने हथियार की नोंक पर 15 लाख लूटे, पुलिस ने जगह-जगह की बैरिकेटिंग…

Bank robbery in Jharkhand: Canara Bank robbed in broad daylight, five masked robbers looted 15 lakh rupees at gunpoint, police barricaded many places...

झारखंड में बैंक लूट की सनसनीखेज वारदात हुई है। केनरा बैंक की शाखा में पांच नकाबपोश बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। बदमाशों ने बैंक कर्मचारियों को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया और मोटरसाइकिल से पश्चिम बंगाल की ओर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है।

________________________________________

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Jharkhand Bank Loot : केनरा बैंक में लूट की बड़ी वारदात हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पूरा मामला झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में बैंक लूट की ये बड़ी वारदात हुई है। घाटशिला अनुमंडल के अंतर्गत बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के सकरा स्थित Canara Bank की शाखा में पांच नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े करीब 15 लाख रुपये लूट लिए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह वारदात दोपहर के समय हुई, जब बैंक में लंच का समय चल रहा था और माहौल सामान्य था। इसी दौरान पांच युवक बैंक परिसर में दाखिल हुए। अंदर घुसते ही उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क लगा लिया और पिस्तौल निकालकर बैंक कर्मचारियों को धमकाना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों और बैंक कर्मियों के मुताबिक बदमाशों ने कर्मचारियों को एक कोने में बंधक बना लिया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इसके बाद उन्होंने कैश काउंटर और तिजोरी से नकदी निकालनी शुरू कर दी। कुछ ही मिनटों में लुटेरे तिजोरी और काउंटर से करीब 15 लाख रुपये समेटकर फरार हो गए।इतना ही नहीं, लुटेरों ने बैंक कर्मचारियों के साथ भी लूटपाट की। कर्मचारियों के सोने की चेन, मोबाइल फोन और पर्स भी छीन लिए गए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश मोटरसाइकिल पर सवार होकर स्थानीय रास्तों से फरार हो गए।

 

 

बताया जा रहा है कि लुटेरे पश्चिम बंगाल की दिशा में भागे। पीछा किए जाने की आशंका के चलते उन्होंने रास्ते में ही लूटे गए मोबाइल फोन फेंक दिए, ताकि पुलिस उन्हें ट्रैक न कर सके। घटना की सूचना मिलते ही Jharkhand Police की टीम मौके पर पहुंच गई। बहरागोड़ा थाना पुलिस ने बैंक परिसर को घेरकर जांच शुरू कर दी है।

 

पुलिस बैंक के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।पुलिस बैंक कर्मचारियों और आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ कर रही है। बदमाशों के हुलिए, मोटरसाइकिल और उनके आने-जाने के रास्तों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

 

इस संबंध में घाटशिला के एसडीपीओ Ajit Kumar Kujur ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए हर एंगल से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह इलाका झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा की सीमा के करीब है, इसलिए यह पता लगाया जा रहा है कि बदमाश किस राज्य से आए थे और किस दिशा में फरार हुए।

 

उन्होंने यह भी बताया कि डकैतों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस सीमावर्ती इलाकों में भी सतर्कता बरत रही है और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close