झारखंड- चाची-भतीजे को रंगरेलियां मनाते चाचा ने रंगे हाथों पकड़ा, आपत्तिजनक हालत में देख भतीजे की जमकर कर दी धुनाई, मौत

Jharkhand: Uncle Catches Aunt and Nephew Red-Handed in Intimate Act; Nephew Severely Beaten to Death After Being Found in Compromising Situation.

झारखंड पुलिस ने युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। चाची से अवैध संबंध मामले में चाचा ने पहले तो अपने भतीजे को बांधकर पीटा गया, फिर उसकी जान ले ली।

________________________________________

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गोड्डा: झारखंड के गोड्डा जिले में युवक की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस हत्याकांड के पीछे अवैध संबंध का शक मुख्य वजह के रूप में सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिए गए हैं।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना 8 अप्रैल की देर रात की है। करीब 12:30 बजे डायल 112 पर एक कॉल प्राप्त हुई, जिसमें सूचना दी गई कि एक अज्ञात युवक घर में घुसकर बदमाशी कर रहा है। सूचना मिलते ही पथरगामा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां पहुंचने पर पुलिस ने देखा कि एक युवक को घर के अंदर हाथ-पैर बांधकर गंभीर रूप से घायल अवस्था में रखा गया है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पुलिस ने तत्काल घायल युवक को पथरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की गहन जांच शुरू कर दी।जांच के दौरान पुलिस ने मृतक की पहचान कर ली और मामले की तह तक पहुंचने के लिए छानबीन तेज कर दी।

 

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई, जिसने तेजी से कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अनुसंधान में जो तथ्य सामने आए, वे बेहद चौंकाने वाले थे। जांच में पता चला कि मृतक आरोपी का भतीजा था। चाचा को शक था कि भतीजे के साथ उसकी चाची का अवैध संबंध था। बताया जा रहा है कि चाची-भतीजा के बीच पिछले 3-4 वर्षों से अवैध संबंध थे। इस संबंध को लेकर पहले भी कई बार दोनों पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो चुकी थी।

 

 

 

घटना की रात मृतक युवक आरोपी के घर की छत फांदकर उसकी पत्नी से मिलने पहुंचा था। इसी दौरान आरोपी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद आरोपी ने अपने परिजनों के साथ मिलकर युवक को पकड़ लिया और बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी।आरोपियों ने युवक के हाथ-पैर बांध दिए और बांस के डंडे, हथौड़े सहित अन्य वस्तुओं से उसकी पिटाई की।

 

गंभीर चोटों के कारण युवक की हालत बिगड़ गई और अंततः उसकी मौत हो गई।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए बांस का डंडा, हथौड़ा, रस्सी और मोबाइल फोन सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। फिलहाल सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close