बम ब्लास्ट में दारोगा सहित 5 पुलिसकर्मी घायल, लूटेरों को पकड़ने गयी थी पुलिस टीम, बम ब्लास्ट से पूरा इलाका दहला….

Five police personnel, including a Sub-Inspector, injured in a bomb blast; police team had gone to apprehend robbers; entire area shaken by the explosion.

लूटेरों को पकड़ने लगी पुलिस टीम पर अचानक विस्फोट हो गया। इस घटना में एक दरोगा सहित पांच जवान घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने हिम्मत नहीं हारी और मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

________________________________________

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Crime News: लूटेरों को पकड़ने गयी पुलिस टीम बम विस्फोट में घायल हो गयी। घायलों में दारोगा सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गये। पूरी घटना बिहार के बेगूसराय जिले की है। जहां अपराधियों की धर-पकड़ के लिए चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। इस धमाके में एक दरोगा समेत कुल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव की बताई जा रही है, जहां दरभंगा लूटकांड के आरोपियों की तलाश में पुलिस की संयुक्त टीम छापेमारी करने पहुंची थी।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार, दरभंगा और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि लूटकांड में शामिल कुख्यात अपराधी वृंदावन गांव में छिपे हुए हैं। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम एक संदिग्ध स्थान की तलाशी ले रही थी, तभी अचानक बगीचे की बाउंड्री के भीतर जमीन में दबाकर रखा गया विस्फोटक फट गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अप्रत्याशित धमाके से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। विस्फोट की चपेट में आकर दरोगा बीके ओझा, महिला पुलिसकर्मी गुड़िया कुमारी समेत एसटीएफ के तीन जवान—नगीना, ज्ञानी और धर्मेंद्र घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल नावकोठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। राहत की बात यह रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।

 

घटना के बावजूद पुलिस का मनोबल कमजोर नहीं पड़ा। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से एक नामजद मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस दौरान लूटे गए कीमती जेवरात भी बरामद किए गए हैं, जिसे पुलिस बड़ी सफलता मान रही है।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय के पुलिस अधीक्षक मनीष स्वयं मौके पर पहुंचे और पूरे ऑपरेशन की कमान संभाली। उन्होंने बताया कि पुलिस को इनपुट मिला था कि दरभंगा लूटकांड और एक्सिस बैंक डकैती मामले के अपराधी इस गांव में छिपे हैं। इसी आधार पर संयुक्त छापेमारी की गई थी।

 

एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि विस्फोट जमीन में दबाए गए विस्फोटक के कारण हुआ है और इसकी जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया है।फिलहाल पूरे वृंदावन गांव को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया है और उसे पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close