मोबाइल…मौसी और मासूम: मासूम की बलि, मौसी ने मोबाइल चोरी का पता लगाने के लिए बच्चे को मार डाला, मामा की शादी से पहले…

Mobile... The Aunt and the Innocent: The Sacrifice of an Innocent—Aunt Kills Child to Trace Stolen Mobile Phone, Just Before the Uncle's Wedding...

मौसी तो मां का रूप होती है, लेकिन एक मोबाइल के लिए मौसी ऐसी हैवान बनी, कि 1 साल के बच्चे की ही बलि चढ़ा दी। सुनकर रौंगटे खड़े हो जाने वाली इस घटना को लेकर अब पुलिस जांच में जुटी है। बच्चे की लाश को तालाब से बरामद किया गया है।

________________________________________

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Crime News : सिर्फ एक मोबाइल के लिए मौसी ने ऐसी दरिंदगी, कि सुनकर आप भी कांप उठेंगे। मोबाइल गुम हो जाने के शक में मौसी ने एक साल के बच्चे की बलि चढ़ा दी और फिर लाश को तालाब में फेंक दिया। पहले पुलिस भी इसे एक घटना मान रही थी, लेकिन बाद में परिजनों के आरोपों के बाद इसे हत्या का केस मानकर जांच शुरू कर दी गयी है। पूरा मामला बिहार के नालंदा जिले का है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक नालंदा जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के चूलहारी गांव से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले में मृतक की अपनी ही मौसी पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया गया है। घटना के पीछे अंधविश्वास और पारिवारिक विवाद की आशंका जताई जा रही है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक बच्चे की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राजू पासवान के एक वर्षीय बेटे कारू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बच्चा अपनी मां आरती के साथ अपने ननिहाल चूलहारी गांव आया था, जहां उसके मामा दिलखुश कुमार की शादी 21 अप्रैल को होने वाली थी। शादी की खुशियों के बीच इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

 

परिवार के अनुसार, घटना से एक दिन पहले घर में मोबाइल गुम होने को लेकर विवाद हुआ था। बड़ी बहन सुमंत्री देवी ने मोबाइल चोरी का शक अपनी छोटी बहन आरती पर जताया, जिसके बाद दोनों के बीच तीखी बहस हुई। इसी विवाद के बाद परिवार में तनाव का माहौल बन गया था।

 

बताया जा रहा है कि इस विवाद के बाद परिवार ने अंधविश्वास का सहारा लिया। गांव की एक महिला, जो खुद को किसी आध्यात्मिक पंथ से जुड़ा बताती थी, उसे बुलाया गया। उसने ‘अभिमंत्रित जल’ तैयार कर घर में छिड़काव कराया और सभी को पिलाया, ताकि कथित तौर पर ‘चोर’ का पता चल सके। इसी अंधविश्वासी प्रक्रिया के बाद रात में यह दर्दनाक घटना घटी।

 

रात करीब 10 बजे जब बच्चे की मां आरती की नींद खुली, तो उसने अपने बच्चे को बिस्तर पर नहीं पाया। इसके बाद पूरे परिवार में हड़कंप मच गया। घर के सभी दरवाजे अंदर से बंद होने के कारण किसी बाहरी व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध नहीं लग रही थी। काफी तलाश के बाद जब परिजनों ने घर के पास स्थित तालाब में खोजबीन की, तो मासूम का शव पानी में तैरता हुआ मिला।

 

इस घटना के बाद परिवार ने मृतक की बड़ी मौसी पर हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अभी हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। अस्थावां थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजनों के आरोपों के आधार पर हत्या की आशंका को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। साथ ही परिजनों के बयान दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close