बड़ी खबर : मौत की खाई: 700 मीटर नीचे गिरी जीप, चीखों के बीच खत्म हो गई 20 जिंदगियां

बारिश और फिसलन बनी काल, तीर्थयात्रियों से भरी जीप पहाड़ी रास्ते से गिरी; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


काठमांडू। नेपाल के रोलपा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक जीप के 700 मीटर गहरी खाई में गिरने से 20 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा थवांग ग्रामीण नगरपालिका-1 के जलजला क्षेत्र में हुआ, जहां तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक निजी बोलेरो जीप अचानक पहाड़ी सड़क से फिसल गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय इलाके में बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पर कीचड़ और फिसलन बढ़ गई थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और जीप सीधे गहरी खाई में जा गिरी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

करीब 700 मीटर गहरी खाई में गिरने के कारण जीप के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। हादसे में 20 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खराब मौसम और फिसलन भरी सड़क इस हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। हालांकि पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

गौरतलब है कि नेपाल के पहाड़ी इलाकों में इस तरह के हादसे अक्सर होते रहते हैं। हाल ही में एक अन्य घटना में एक यात्री बस नदी में गिर गई थी, जिसमें 12 लोगों की मौत हो गई थी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

यह हादसा एक बार फिर पहाड़ी रास्तों की खतरनाक सच्चाई को उजागर करता है, जहां जरा सी चूक भी भारी पड़ सकती है।

Related Articles

close