Summer Health Tips : भीषण गर्मी से बचने के आसान और असरदार तरीके…इन छोटी आदतों से दिनभर रहेंगे फिट और एनर्जेटिक

Simple and Effective Ways to Beat the Scorching Heat... These Small Habits Will Keep You Fit and Energetic All Day Long.

Summer Health Tips:  तेज धूप और बढ़ती गर्मी में शरीर जल्दी थकने लगता है। ऐसे में सिरदर्द, चक्कर आना और कमजोरी जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइड्रेशन होती है। सही दिनचर्या अपनाकर आप इन समस्याओं से काफी हद तक बच सकते हैं।

लगातार पानी पीते रहें, शरीर को अंदर से रखें ठंडा

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गर्मी में प्यास लगने का इंतजार न करें। थोड़ी थोड़ी देर में पानी पीते रहें। इसके साथ नींबू पानी, नारियल पानी और छाछ जैसी चीजें शरीर में मिनरल्स का संतुलन बनाए रखती हैं। खीरा और तरबूज जैसे फलों का सेवन भी शरीर को ठंडक देता है।

हल्का और संतुलित भोजन अपनाएं, पेट और शरीर दोनों रहेंगे हल्के

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गर्मी के मौसम में भारी और तला हुआ खाना शरीर की गर्मी बढ़ा देता है। इसलिए दही, सलाद और हरी सब्जियों को डाइट में शामिल करें। सुबह भीगे बादाम या केला खाने से दिनभर ऊर्जा बनी रहती है।

तेज धूप से बचाव जरूरी, दोपहर के समय बाहर निकलना टालें

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच धूप सबसे तेज होती है। इस समय बाहर जाने से बचें। अगर जाना जरूरी हो तो सिर ढकें, छाता लें और ढीले सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर को हवा मिलती रहे।

धूप से लौटकर तुरंत ठंडा पानी न पिएं, शरीर को दें थोड़ा समय

बाहर से आने के बाद तुरंत ठंडा पानी या एसी के सामने बैठना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। पहले शरीर को सामान्य तापमान में आने दें, फिर पानी पिएं या नहाएं।

बहुत ज्यादा ठंडी चीजों से बचें, वरना हो सकती है परेशानी

धूप से आकर बर्फ वाला पानी या आइसक्रीम का सेवन गले और सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। हमेशा सामान्य तापमान वाली चीजों को प्राथमिकता दें।

Related Articles

close