झारखंड : मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज को मिली नई सौगात…विकास कार्यों के लिए 39 लाख से अधिक की राशि स्वीकृत…जानें अब अस्पताल में क्या-क्या बदलेगा

Medininagar Medical College Receives a New Boost: Over ₹39 Lakh Sanctioned for Development Works—Find Out What Changes Are Coming to the Hospital

रांची :  बड़ी प्रशासनिक खबर सामने आई है, जहां झारखंड सरकार के स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग ने मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के विकास कार्यों के लिए 39 लाख 37 हजार 468 रुपये की स्वीकृति दी है। यह राशि वित्तीय वर्ष 2026-27 के तहत जारी की गई है।

पेयजल व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं पर होगा फोकस
सरकारी आदेश के अनुसार इस राशि का उपयोग अस्पताल में पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ भवन मरम्मत और रखरखाव जैसे कार्यों में किया जाएगा। इसके अलावा अस्पताल के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, चिकित्सा उपकरण, मशीनरी, फर्नीचर और आवश्यक दवाइयों की खरीद पर भी यह फंड खर्च किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वित्तीय संचालन और कार्यान्वयन की जिम्मेदारी तय
जारी निर्देशों में स्पष्ट किया गया है कि इस राशि का आहरण और व्यय रांची के सिविल सर्जन सह मुख्य चिकित्सा अधिकारी के माध्यम से किया जाएगा। वहीं पूरे विकास कार्यों के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी झारखंड राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड को सौंपी गई है।

निगरानी व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश
सरकार ने योजना की पारदर्शिता और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया है। संबंधित अधिकारियों को हर महीने की 10 तारीख तक योजना की भौतिक और वित्तीय प्रगति रिपोर्ट ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में कदम
इस स्वीकृति को मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं और बुनियादी सुविधाओं के सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे मरीजों को बेहतर इलाज और सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close