रांची में पेट्रोल पंपों पर मचा हाहाकार! कहीं तेल खत्म, कहीं लिमिट तय, फुल टैंक के लिए उमड़ी भीड़

Chaos at Petrol Pumps in Ranchi! Stations Run Dry, Limits Imposed, Crowds Swarm for Full Tanks.

रांची: राजधानी रांची में गुरुवार को पेट्रोल और डीजल को लेकर अफरा-तफरी जैसी स्थिति देखने को मिली। शहर के कई पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। कहीं तेल खत्म हो गया तो कहीं सीमित मात्रा में पेट्रोल-डीजल देने का नियम लागू कर दिया गया।

स्थिति ऐसी रही कि लोग घंटों लाइन में खड़े रहे, जबकि कई पंपों ने स्टॉक खत्म होने का हवाला देकर सप्लाई बंद कर दी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शहर के प्रमुख इलाकों में सबसे ज्यादा दबाव

राजेंद्र चौक, सिरमटोली, जेल मोड़, बिरसा चौक और करमटोली जैसे व्यस्त इलाकों में पेट्रोल पंपों के बाहर भारी भीड़ देखी गई। आम दिनों में जहां कम भीड़ रहती थी, वहां भी अचानक वाहनों की लंबी लाइनें लग गईं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोगों में इस बात का डर साफ नजर आया कि आगे तेल की कमी और ज्यादा न बढ़ जाए।

राजेंद्र चौक के तिवारी पंप पर दोपहर में खत्म हुआ तेल

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राजेंद्र चौक स्थित तिवारी पेट्रोल पंप पर सुबह से लगातार भीड़ लगी रही। दोपहर करीब तीन बजे स्टॉक खत्म होने के बाद पंप बंद कर दिया गया।

इसके बाद वहां मौजूद वाहन चालक दूसरे पेट्रोल पंपों की ओर दौड़ते नजर आए।

सिरमटोली में 200 रुपये से ज्यादा पेट्रोल देने से इनकार

सिरमटोली इलाके के एक पेट्रोल पंप पर सख्त लिमिट लागू कर दी गई। यहां वाहन चालकों को 200 रुपये से ज्यादा का पेट्रोल नहीं दिया जा रहा था।

पंप संचालकों का कहना था कि सीमित स्टॉक होने की वजह से सभी ग्राहकों को तेल मिल सके, इसलिए यह फैसला लिया गया।

कहीं 2 हजार तो कहीं 3 हजार की लिमिट

कई पेट्रोल पंपों ने एक वाहन को 2000 रुपये से ज्यादा पेट्रोल और 3000 रुपये से ज्यादा डीजल देने से इनकार कर दिया।

संचालकों का कहना था कि अगर किसी को ज्यादा तेल चाहिए तो उसे दोबारा लाइन में लगना होगा। इस दौरान एम्बुलेंस तक गैलन में पेट्रोल भरवाती नजर आईं, जिससे लोगों की चिंता और बढ़ गई।

जेल मोड़ और करमटोली के बीच बिगड़ी व्यवस्था

जेल मोड़ से करमटोली चौक के बीच स्थित एक एचपी पेट्रोल पंप सुबह से बंद रहा। वहीं पास के इंडियन ऑयल पंप पर दोपहर में तेल पहुंचने के बाद वहां लंबी कतारें लग गईं।

लोग घंटों इंतजार कर अपने वाहनों में तेल भरवाते रहे।

बिरसा चौक और कोकर में भी भारी भीड़

बिरसा चौक स्थित इंदिरा प्रस्थ पेट्रोल पंप पर शाम तक भीड़ कम नहीं हुई। वहीं नागेश्वर पेट्रोल पंप पर शाम ढलते ही तेल खत्म हो गया।

कोकर के डायमंड पेट्रोल पंप पर तेल उपलब्ध था, लेकिन वहां भी फुल टैंक कराने वालों की लंबी लाइनें लगी रहीं।

रातू और सिल्ली में ज्यादा खराब हालात

रातू इलाके में छोटे पेट्रोल पंप सबसे ज्यादा परेशानी झेल रहे हैं। संचालकों का कहना है कि पहले जैसी नियमित सप्लाई नहीं मिल रही है।

वहीं सिल्ली क्षेत्र में स्थिति और गंभीर बताई जा रही है। वहां चार में से तीन पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध नहीं है। एक पंप को रस्सी लगाकर बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह स्थिति पिछले एक सप्ताह से बनी हुई है।

चुटू में पांच लीटर की लिमिट, बोतल में तेल बंद

रांची से करीब 15 किलोमीटर दूर चुटू क्षेत्र में पेट्रोल और डीजल की बिक्री सीमित कर दी गई है। यहां एक व्यक्ति को पांच लीटर से ज्यादा तेल नहीं दिया जा रहा। साथ ही बोतल और गैलन में पेट्रोल देने पर भी रोक लगा दी गई है।

कुछ दिन पहले यहां पेट्रोल खत्म होने के बाद ग्राहकों को एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल तक देना पड़ा था।

अफवाहों से बढ़ी फुल टैंक की होड़

शहर में तेल की कमी और कीमत बढ़ने की चर्चाओं के बीच लोग फुल टैंक कराने के लिए पंपों पर उमड़ रहे हैं।

हालांकि कई पेट्रोल पंप संचालकों का कहना है कि असली समस्या सप्लाई से ज्यादा अचानक बढ़ी मांग है। लोगों के डर के कारण सामान्य से कई गुना ज्यादा बिक्री हो रही है।

प्रशासन से सामान्य व्यवस्था बहाल करने की मांग

लगातार बढ़ती भीड़ और सीमित सप्लाई को देखते हुए लोगों ने प्रशासन से जल्द स्थिति सामान्य करने की मांग की है। शहरवासियों का कहना है कि अगर जल्द हालात नहीं सुधरे तो रोजमर्रा की जिंदगी और ज्यादा प्रभावित हो सकती है।

Related Articles

close