Chinese Street Vendor: सूट-बूट पहनकर सड़क किनारे बेचता है फ्राइड राइस, 19 साल के लड़के की कमाई सुनकर लोग रह गए दंग

आंख मारते-मारते बना करोड़ों व्यू वाला स्टार, अब सिर्फ 3 मिनट में तैयार करता है ऐसा फ्राइड राइस कि उमड़ पड़ती है भीड़

चीन। सड़क किनारे फ्राइड राइस बेचने वाला 19 साल का एक लड़का इन दिनों सोशल मीडिया पर सनसनी बना हुआ है। वजह सिर्फ उसका खाना नहीं, बल्कि खाना बनाने का ऐसा स्टाइल है जिसे देखने लोग दूर-दूर से पहुंच रहे हैं। सूट-बूट पहनकर कड़ाही चलाने वाले इस युवा की कमाई अब लाखों में पहुंच चुकी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लू नाम का यह युवक अपने परिवार के साथ मिलकर फ्राइड राइस स्टॉल चलाता है। लेकिन उसका अंदाज बाकी स्ट्रीट वेंडर्स से बिल्कुल अलग है। जहां आम लोग एप्रन पहनकर खाना बनाते हैं, वहीं लू फिटिंग सूट पहनकर तेज रफ्तार में फ्राइड राइस तैयार करता है। यही स्टाइल अब उसकी पहचान बन चुका है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लोग सिर्फ खाना खाने नहीं, बल्कि उसका “शो” देखने पहुंचते हैं। फ्राइड राइस बनाते समय लू बालों पर हाथ फेरता है, ग्राहकों को आंख मारता है और हवा में फेंके गए अंडों को सीधे कड़ाही में पकड़ लेता है। उसका यह ग्लैमरस अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

सोशल मीडिया पर लोकप्रिय होने के बाद उसके स्टॉल पर ग्राहकों की भीड़ अचानक बढ़ गई। बताया जा रहा है कि उसका मासिक टर्नओवर अब करीब 50 हजार युआन यानी लगभग 7 लाख रुपए तक पहुंच चुका है। हालांकि सभी खर्च निकालने के बाद उसे हर महीने करीब 20 हजार युआन यानी लगभग 2.8 लाख रुपए का मुनाफा होता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लू की तुलना अब जापानी एनीमे “वन पीस” के मशहूर काल्पनिक शेफ “सेंजी” से की जा रही है। सोशल मीडिया पर लोग उसे असली “सेंजी” कहने लगे हैं। यही वजह है कि उसने भी “#sanjifriedrice” हैशटैग का इस्तेमाल शुरू कर दिया, जिससे उसके 46 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं।

सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि लू सिर्फ तीन मिनट में फ्राइड राइस की एक प्लेट तैयार कर देता है। उसकी दुकान रोज शाम 5 बजे से रात 11:30 बजे तक खुलती है और इस दौरान 200 से ज्यादा प्लेटें बिक जाती हैं। एक प्लेट की कीमत करीब 141 रुपए बताई जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

लू का कहना है कि इस काम में उसके पिता भी पूरी मदद करते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब उसका छोटा सा स्टॉल चीन में चर्चा का बड़ा केंद्र बन चुका है।

Related Articles

close