दुमबीसाई में लगा स्वास्थ्य शिविर… चिकित्सा सेवा का उठाया फायदा

चाईबासा राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन चाईबासा अंतर्गत दुमबीसाई चाईबासा में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चिकित्सा सलाह के साथ-साथ शारीरिक जाँच तथा मरीजों को मुफ्त दवा दी गई। इस शिविर में मरीजों को प्रमुख जाँच जैसे ब्लड टेस्ट, टी.बी.टेस्ट,हीमोग्लोबिन, शुगर टेस्ट,मलेरिया जांच इत्यादि की गई। साथ ही साथ कोरोना का टीका भी मुफ्त दिया गया।

शिविर में शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंद चौक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर सरिता जामुदा, डॉ. कुमारी अर्चना, पारामेडिकल स्टाफ मनोज कुराल, सरोज मेरी, स्टाफ नर्स सुनीता, सीमा, ए.एन.एम. स्टाफ रेश्मा, सपोर्ट स्टाफ दुबराज, हरि उपस्थित थे।

जिला के आर.सी.एच पदाधिकारी डाॅ. सुन्दर मोहन सामद, द्वारा शिविर का अनुश्रवण किया गया। जिला कार्यक्रम प्रबंधक दीपक तुबीद तथा स्वास्थ्य प्रबंधक चंदन कपूर के निगरानी में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में मानकी दुमबीसाई दलपत देवगन द्वारा सभी प्रकार की व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। शिविर में कुल 142 मरीजों को सेवा दी गई।











